फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... ये जिंदगी है कौम की, तू कौम पे लुटाए जा

Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कदम-कदम बढ़ाए जा, खुशी के गीत गाए जा... ये जिंदगी है कौम की, तू कौम पे लुटाए जा... पीएसी बैंड की इस स्वागत धुन के साथ परिवर्तन चौक में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 116वीं जयंती समारोह का आगाज हुआ। नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्मारक संस्थान व शहीद स्मृति समारोह समिति के संयुक्त आयोजन के अलावा भी बुधवार को शहर में कई जगह नेताजी की जयंती मनाई गई। विभिन्न संगठनों ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। रक्तदान शिविरों में 69 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

परिवर्तन चौक पर हुए समारोह में भातखंडे संगीत संस्थान के शिक्षक कमलेश दुबे के निर्देशन में छात्रों ने ‘शुभ सुख चैन की बरखा बरसे..’ के साथ ‘वंदे मातरम्...’ पर प्रस्तुतियां दीं। समारोह के मुख्य अतिथि महापौर डॉ. दिनेश शर्मा और अति विशिष्ट अतिथि भातखंडे संगीत संस्थान सम विवि की कुलपति प्रो. श्रुति सडोलीकर काटकर थीं। शहीद स्मृति समारोह समिति के महामंत्री उदय खत्री ने नेताजी के जीवन संघर्षों की चर्चा कर उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, बाबा ठाकुरदास इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी इस मौके पर प्रस्तुतियां दीं।
शिवानी बंगो सेवा संघ-लखनऊ बंगाली चैप्टर ने भी सुभाष चौक पर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर चार पृष्ठों का फोल्डर जारी किया गया। नगर निगम-एलडीए से सालभर प्रतिमा का रखरखाव करने की मांग समेत 23 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की मांग की। संघ के एके बोस समेत तमाम पदाधिकारियों ने लोगों को उनके संघर्ष से प्रेरणा लेने को कहा। मौके पर डॉ. दाऊजी गुप्त, सुधीर हलवासिया समेत कई गणमान्य मौजूद थे। भारत रक्षा दल ट्रस्ट की ओर से राजाजीपुरम के रानी लक्ष्मीबाई चिकित्सालय में रक्तदाश शिविर लगाया गया जहां 43 लोगों ने रक्तदान किया। ट्रस्ट के संस्थापक श्रीनिवास राय ने बताया कि 56 लोगों ने रक्तदान करने का संकल्प पत्र भरा। उप्र वैश्य महासभा की ओर से गोमती नगर स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर में 26 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें