फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे आशिक से परेशान परिवार ने सीएम को लिखी चिट्ठी

Thu, 10 Jan 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। गांव कठवारा के मजरा चंदनकुंड में एक सिरफिरे आशिक से परेशान परिवार ने न्याय के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। किसान पिता ने सीएम को चिट्ठी लिखकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बीकेटी के गांव कठवारा के मजरा चंदनकुंड निवासी एक किसान ने बताया कि उसकी बेटी एमए की छात्रा है। गांव का ही शिवभोला काफी समय से उसके पीछे पड़ा है। एकतरफा प्यार में वह युवती से छेड़खानी करता रहता है। हरकतें बर्दाश्त से बाहर होने पर थाने में शिकायत की। जब पुलिस ने भी कोई मदद नहीं की तो सात महीने पहले बेटी की शादी तय कर दी। सगाई की भनक शिवभोला को लग गई। उसने 29 जून को युवती को चंद्रिका देवी मोड़ पर रोका और किसी और से शादी करने पर चेहरे पर तेजाब फेंकने व मंगेतर को गोली मारने की धमकी दी। उसने वरपक्ष के घर जाकर उन्हें भी धमकाया। पुलिस में शिकायत की तो पुलिस ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पिता ने बताया कि सिरफिरे ने दो अगस्त, 31 दिसंबर, छह और आठ जनवरी को सपा का झंडा लगी गाड़ियों में साथियों को लेकर युवती के घर पहुंचा और जमकर बवाल किया। खौफजदा परिवार ने थाने में गुहार लगाई तो पुलिस ने एनसीआर दर्ज करके टरका दिया। युवती के पिता का कहना है कि थाने से लेकर डीआईजी तक शिकायत बेअसर होने पर उन्होंने अब मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस मामले में एसओ विनोद यादव का कहना है कि युवती ने मंगलवार को युवक शिवभोला के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। एनसीआर दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें