फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर लौटेगी रूमी गेट की शान

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विश्व धरोहर सप्ताह के पहले दिन लखनऊ की प्रसिद्ध धरोहर रूमी गेट के रखरखाव में व्याप्त गतिरोध के दूर होने की उम्मीद जगी है। रखरखाव कार्य के दौरान यातायात रोके जाने को लेकर डीएम के आश्वासन के बाद जल्द ही रूमी गेट के हालात सुधरने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

लखनऊ के प्रसिद्ध रूमी गेट में जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) का लखनऊ मंडल अनुरक्षण कार्य कराना चाहता है लेकिन अभी तक यह माना जा रहा था कि जिला प्रशासन का सहयोग न मिलने से यह कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। रखरखाव संबंधी कार्य के लिए जरूरी है कि रूमी गेट से आवागमन कुछ समय के लिए बंद कर दिया जाए। सोमवार को जिलाधिकारी अनुराग यादव से अमर उजाला ने यह पूछा कि जिला प्रशासन इस मामले में सहयोग क्यों नहीं कर रहा है जबकि विश्व प्रसिद्ध धरोहर की स्थिति बदहाल हो रही है? उन्होंने इस पर हैरत जताते हुए कहा कि हमें अभी तक एएसआई ने यह बताया ही नहीं कि उन्हें किन तिथियों में आवागमन बंद चाहिए। मेरी जानकारी में अभी तक जिला प्रशासन को कोई सूचना नहीं भेजी गई। अगर एएसआई हमें सूचना भेजता है तो हम इस पर विचार करेंगे।
रूमी गेट के सार-संभाल का कार्य लंबे समय से रुका है। बदली सरकार में जहां नए जिलाधिकारी आए हैं वहीं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के लखनऊ मंडल के प्रमुख अधीक्षण पुरातत्वविद् पद पर प्रवीण कुमार मिश्र की नियुक्ति हुई है। नए अधिकारी संवाद कायम कर इस कार्य को शुरू कर सकते हैं। प्रवीण कुमार मिश्र को जब जिलाधिकारी की बातों की जानकारी दी गयी तो उन्होंने कहा कि रूमी गेट को लेकर जिला प्रशासन के साथ कई बैठकें हुई हैं। अगर जिलाधिकारी तिथि चाहते हैं तो हम जल्द ही तिथि तय कर उन्हें सूचित करेंगे।
विज्ञापन

इनसेट-
‘एएसआई हमें बताए कि वह कब अनुरक्षण कार्य करना चाहती है तो हम उन तिथियों पर रूमी गेट से यातायात बंद करवा देंगे। अभी तक एएसआई ने हमें अनुरक्षण कार्य की तिथियों की सूचना नहीं दी है। ’
-अनुराग यादव, जिलाधिकारी

‘रूमी गेट को लेकर जिला प्रशासन और एएसआई के बीच पहले बैठकें हुई हैं। अगर जिलाधिकारी अनुरक्षण कार्य की प्रस्तावित तिथि चाहते हैं तो हम जल्द ही तिथि तय कर उनसे यातायात बंद करवाने का अनुरोध करेंगे। ’
विज्ञापन

-प्रवीण कुमार मिश्र, अधीक्षण पुरातत्वविद्, एएसआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें