फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बनेगा मधुमेह की राजधानी

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। भारत बहुत तेजी से डायबिटीज की विश्व की राजधानी बनने की ओर अग्रसर है। भारत में 6.2 करोड़ डायबिटीज रोगी है। 2025 तक विश्व के तीन चौथाई डायबिटीज रोगी भारत के होंगे। यह जानकारी इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. शौकत सादीकोट ने शुक्रवार को एक होटल में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में दी। वे 17-18 नवंबर को होने वाली यूपी डायबिटीज एसोसिएशन की 11वीं वार्षिक अधिवेशन में शामिल होने राजधानी आए हैं।
विज्ञापन

डॉ. शौकत ने बताया कि विश्व के अन्य देशों की अपेक्षा भारत में डायबिटीज रोगी अलग हैं। भारत में युवाओं में तेजी से मधुमेह हो रहा है। व्यायाम न करना, हाई कैलोरी खानपान, मीठा ज्यादा खाना डायबिटीज का मुख्य कारण है। इसके अलावा पैंक्रियाज में बन रहे इंसुलिन के प्रति प्रतिरोधक क्षमता का विकसित होना भी इसका एक कारण है। सचिव प्रो. नरसिंह वर्मा ने बताया कि अधिवेशन में डॉ. बंशी बाबू अहमदाबाद, प्रो. मधुकर राय वाराणसी, डॉ. सूर्यकांत लखनऊ, डॉ. आर.ए.वर्मा सुल्तानपुर, डॉ.के.सी.मिश्रा फैजाबाद को मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। युवा अनुसंधानकर्ता का पद्माकर त्रिपाठी अवार्ड मेडिसिन विभाग के डॉ. डी.हिमांशु और सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक शोध का पुरस्कार पुणे के डॉ.एम.के.गर्ग को दिया जाएगा। इस मौके पर अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों की क्विज, पोस्टर प्रतियोगिता और पोस्टर प्रजेंटेशन का भी आयोजन होगा। डॉ. पंकज अग्रवाल पैरामेडिकल ट्रेनिंग, डॉ.वीरेंद्र सिंह पब्लिक एजुकेशन, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. जलीस फातिमा क्विज का प्रबंधन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें