फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपार्टमेंट का गेट गिरा, मासूम की मौत

Wed, 17 Oct 2012 12:00 PM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज में अपार्टमेंट का लोहे का गेट गिरने से एक मासूम की मौत हो गई। बेटी की मौत से गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया और बिल्डर व चौकीदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर बिल्डर और चौकीदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अलीगंज के सेक्टर-ई में बिल्डर आरके माथुर का ग्रीनवुड अपार्टमेंट है। यहीं झुग्गी-झोपड़ी में कई परिवार रहते हैं। उनके बच्चे अपार्टमेंट के प्रवेश द्वार के पास ही खेलते रहते हैं। मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सब्जी का ठेला लगाने वाले रिंकू की दो वर्षीय बेटी गौरी अपार्टमेंट के प्रवेश द्वार के पास खेल रही थी। तभी एक वाहन आया और चौकीदार रफीक ने गेट खोला। इस दौरान दीवार में लगे लोहे की गेट का कब्जा निकल गया और करीब 50 कुंतल वजनी गेट मासूम गौरी पर गिर पड़ा। गौरी की चीख पर हड़कंप मच गया और अपार्टमेंट व झुग्गियों के लोग इकट्ठा हो गए। गेट हटाकर गौरी को पास के ही नर्सिंग होम ले जाया गया। यहां से उसे विवेकानंद अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने गौरी को मृत घोषित कर दिया। गौरी की मौत की खबर सुनकर घर वाले और पड़ोसी भड़क गए और बिल्डर व चौकीदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। प्रदर्शनकारी बिल्डर व चौकीदार की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग कर रहे थे।
घर में नहीं जला चूल्हा
गौरी की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। रात में घर में चूल्हा तक नहीं जला। मासूम के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। रिंकू के पिता और गौरी के दादा हरद्वारी लाल का कहना है कि हादसे के वक्त वे पास में ही खड़े थे पर सबकुछ इतनी जल्दी हुआ कि वे कुछ नहीं कर सके। बेटी की मौत की खबर सुनकर मां सोनी तो अचेत होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें