फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Call Recording Alert: क्या फोन पर आपको भी सुनाई देती है ऐसी आवाज? तो समझ जाएं हो रही है कॉल रिकॉर्ड

Sat, 17 Dec 2022 11:55 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कैसे पता कर सकते हैं कि आपका कॉल रिकॉर्ड हो रहा है? - फोटो : istock
विज्ञापन

Tips for Mobile Phone: आज के समय आप जिसे देखेंगे उसके पास आपको मोबाइल फोन आसानी से नजर आ जाएगा। क्या बच्चे और क्या बुजर्ग लोग, हर कोई किसी न किसी रूप में मोबाइल फोन से जुड़ा हुआ है। कोई कॉल पर बात करने के लिए, कोई बैंकिंग के लिए, कोई मनोरंज करने के लिए, तो कोई अन्य कामों के लिए मोबाइल का इस्तेमाल करता है। ऐसे में समझा जा सकता है कि इसके न होने पर कितनी दिक्कतें हो सकती हैं।

विज्ञापन


वहीं, जब हम कॉल पर किसी से बात करते हैं, तो हमें कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए। वरना आपको बिना पता चले आपकी कॉल रिकॉर्ड हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कि वो कौन सी बातें हैं जिनका ध्यान रखकर आप जान सकते हैं कि आपका कॉल रिकॉर्ड हो रहा है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

कॉल रिकॉर्ड गैर-कानूनी

  • अगर आपका कोई कॉल रिकॉर्ड करता है, तो आपको ये जान लेना चाहिए कि कई देशों में कॉल रिकॉर्ड करना गैर-कानूनी है। पर कई तरह के एप्स या मोबाइल में रिकॉर्डिंग फीचर की मदद से अब भी कई लोग बिना सामने वाले को बताए उनकी कॉल रिकॉर्ड कर लेते हैं।

 

  • वहीं, जहां कॉल रिकॉर्ड वाले कई एप्स या फीचर को ऑन करते ही सामने वाले व्यक्ति को पता चल जाता है कि उसका कॉल रिकॉर्ड हो रहा है, तो वहीं कई में ये पता नहीं चलता है।

विज्ञापन

इन बातों से पता चलेगा कॉल हो रहा है रिकॉर्ड

नंबर 1

  • अगर आप किसी से कॉल पर बात कर रहे हैं, तो कॉल शुरू होने से पहले या कॉल के दौरान आपको बीप की आवाज सुनाई देती है। तो ऐसे में समझा जा सकता है कि आपकी कॉल रिकॉर्ड हो रही है।


नंबर 2

  • इसके अलावा अगर आपको कॉल के दौरान बीप के अलावा किसी और तरह की आवाज सुनाई देती है, तो ये भी इशारा हो सकता है कि आपकी कॉल रिकॉर्ड हो रही है।


हालांकि, अगर आप आजकल के नए स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इनमें ऐसे फीचर हैं कि जब भी कोई आपकी कॉल रिकॉर्ड करता है तो ये पहले ही बता देता है कि आपकी कॉल रिकॉर्ड हो रही है। ऐसे में आप अलर्ट हो सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें