किसानों को कब 13वीं किस्त मिल सकती है?
- फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Yojana: राज्य सरकार के अलावा केंद्र सरकार भी देश में कई तरह की योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं का उद्धेश्य हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक मदद पहुंचाना होता है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार किसानों के लिए एक लाभकारी और कल्याणकारी योजना चलाती है, जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इसके अंतर्गत किसानों को सालाना कुल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है।
वहीं, अब तक किसानों के बैंक खाते में 12 किस्त के पैसे आ चुके हैं और अब सभी को 13वीं किस्त का इंतजार है। ऐसे में जानना जरूरी है कि 13वीं किस्त कब तक आ सकती है, क्योंकि कई तरह की बातों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
आप अगे इसके बारे में जान सकते हैं...
13वीं किस्त को लेकर क्या है चर्चा?
दरअसल, कई जगह पर चर्चा है और कई मीडिया रिपोर्ट्स भी बता रही हैं कि 13वीं किस्त के पैसे किसानों के बैंक खाते में दिसंबर आखिर में या जनवरी के पहले हफ्ते में आ सकते हैं।
क्या है सच्चाई?
क्या 13वीं किस्त दिसंबर के आखिर में आ रही है? या क्या जनवरी के पहले हफ्ते में किसानों को किस्त के पैसे मिल जाएंगे? तो इन सबका जवाब है कि अभी कुछ नहीं कहा जा सकता क्योंकि सरकार की तरफ से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में कुछ भी कहना जल्दबाजी हो सकती है।
इन दो कामों को जरूर करवाएं
पहला
अगर आप चाहते हैं कि आपको 13वीं किस्त का लाभ मिले, तो ई-केवाईसी जरूर करवा लें। सरकार की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि जो किसान ई-केवाईसी नहीं करवाएंगे, उनके किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
इसलिए अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर या अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
दूसरा
अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और आपने अब तक भू-सत्यापन नहीं करवाया है, तो आज ही करवा लें। अगर आप ये नहीं करवाते हैं तो नियमों के तहत आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं। योजना से जुड़े प्रत्येक लाभार्थी के लिए ये अनिवार्य है।