शपथ ग्रहण के बाद पहली कैबिनेट बैठक में मोदी सरकार ने पीएम आवास योजना से जुड़ा बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 3 करोड़ अतिरिक्त घरों को मंजूरी दी है। इसके अलावा पीएम आवास योजना के अंतर्गत बनाए जाने वाले घरों में एलपीजी, टॉयलेट, नल और बिजली का कनेक्शन मिलेगा। वहीं इन घरों का निर्माण शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में किया जाएगा।यह एक बड़ा फैसला है। इससे देशभर में कई गरीब लोगों के घर बनाने का सपना साकार होगा। पीएम आवास योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक शानदार स्कीम है। इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार देश में गरीब लोगों को घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। पीएम आवास योजना का लाभ मिलने के बाद कई गरीब लोग भी इस महंगाई के दौर में अपने घर बनाने का सपना साकार कर पा रहे हैं।