World Environment Day 2024: औद्योगीकरण के बाद भले ही दुनिया के हर क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिले हैं। हालांकि, इसका एक नकारात्मक प्रभाव हमारे पर्यावरण के ऊपर पड़ा है। कार्बन उत्सर्जन बढ़ने के कारण पृथ्वी का औसत तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिसका बुरा असर धरती के दोनों ध्रुवों पर देखने को मिल रहा है। आर्कटिक ग्लेशियर 4 गुना ज्यादा तेजी से गर्म हो रहा है, जिसके चलते समुद्र के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। इन सब के अलावा दुनियाभर के मौसम चक्र में भी अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कहीं पर सूखा पड़ रहा है, तो कहीं पर तबाही मचा देने वाली बारिश हो रही है। ऐसे में हमें पर्यावरण के प्रति जागरुक होने की जरूरत है। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए हर साल 5 जून के दिन विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाए जाने का उद्देश्य लोगों को यह बताना है कि पर्यावरण हमारे अस्तित्व के लिए कितना जरूरी है।