How to get rid of cockroaches and ants: अक्सर किचन में चींटियों और कॉकरोच की समस्या से हम में से कई लोग परेशान रहते हैं। घर में सिंक या जहां आटा रखा होता है वहां पर अक्सर कॉकरोच देखने को मिलते हैं। हालांकि, कई बार कॉकरोचों का आतंक इतना बढ़ जाता है कि घर में हर जगह ये परेशान कर देते हैं। वहीं गर्मी के सीजन में ये और भी ज्यादा परेशान करते हैं। इससे घर में गंदगी तो बढ़ती ही है साथ ही साथ खाने पीने की चीजें भी काफी दूषित होती हैं। यही नहीं कई बार तो किचन में कॉकरोचों का पूरा झुंड नजर आ जाता है। ऐसे में लोग काफी परेशान हो जाते हैं और इनसे राहत पाने के लिए कई तरह के उपायों को अपनाते हैं उसके बाद भी कोई खास नतीजा नहीं निकलता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप किचन में कॉकरोच और चींटियों की समस्या से आजादी पा सकते हैं।