वैश्विक अर्थव्यवस्था को आकार देने में समुद्रों और महासागरों में बने जलमार्गों का एक महत्वपूर्ण योगदान है। रोजाना बड़ी संख्या में बड़े-बड़े जहाजों के माध्यम से एक से दूसरे देशों में लॉजिस्टिक का आयात निर्यात किया जाता है। गौर करने वाली बात है कि हमें जब अलग-अलग स्थानों पर जाना होता है उस दौरान हम गूगल मैप की सहायता से रास्तों के बारे में पता कर लेते हैं। वहीं समुद्रों में आखिर बड़े-बड़े जहाज कैसे रास्तों का पता करते हैं? क्या आप इस बारे में जानते हैं? अगर नहीं तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। समुद्र में जहाजों को कहां जाना है? यह सब नेविगेशनल चार्ट से पता लगाया जाता है। ये जो नेविगेशनल चार्ट होते हैं इनको हाइड्रोग्राफिकल सर्वेक्षण करने के बाद बनाया जाता है। हाइड्रोग्राफिकल सर्वेक्षण नेविगेशन के साथ-साथ देशों के लिए सामरिक महत्व का भी विषय है।