How to get rid of cockroaches and ants: आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप किचन में कॉकरोच और चींटियों की समस्या से आजादी पा सकते हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
How to get rid of cockroaches and ants: अक्सर किचन में चींटियों और कॉकरोच की समस्या से हम में से कई लोग परेशान रहते हैं। घर में सिंक या जहां आटा रखा होता है वहां पर अक्सर कॉकरोच देखने को मिलते हैं। हालांकि, कई बार कॉकरोचों का आतंक इतना बढ़ जाता है कि घर में हर जगह ये परेशान कर देते हैं। वहीं गर्मी के सीजन में ये और भी ज्यादा परेशान करते हैं। इससे घर में गंदगी तो बढ़ती ही है साथ ही साथ खाने पीने की चीजें भी काफी दूषित होती हैं। यही नहीं कई बार तो किचन में कॉकरोचों का पूरा झुंड नजर आ जाता है। ऐसे में लोग काफी परेशान हो जाते हैं और इनसे राहत पाने के लिए कई तरह के उपायों को अपनाते हैं उसके बाद भी कोई खास नतीजा नहीं निकलता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप किचन में कॉकरोच और चींटियों की समस्या से आजादी पा सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
आप बोरिक एसिड का इस्तेमाल करके किचन से कॉकरोचों को भगा सकते हैं। आप बाजार से आसानी से बोरिक एसिड को खरीद सकते हैं। यह करने के बाद आपको इसे आटे में मिलाकर छोटी-छोटी गोलियां बनानी हैं। इसके बाद आपको इसे किचन में रख देना है। इस तरह आप आसानी से कॉकरोचों की समस्या से आजादी पा सकते हैं।
आप विनेगर का इस्तेमाल करके भी घर या किचन में कॉकरोचों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसमें आपको पानी लेना है और उसमें थोड़ा सा विनेगर मिलाकर गर्म करना है। इसके बाद आपको इसे आपको उस जगह पर डालना है जहां पर कॉकरोचों का ठिकाना है। इससे घर के अंदर मौजूद कॉकरोच भाग जाएंगे।
कॉकरोचों को घर से भगाने के लिए आप नींबू और बेकिंड सोडा की मदद ले सकते हैं। इसमें आपको नींबू और बेकिंड सोडा को घोलना है। इसके बाद आपको इस घोल को कॉकरोचों के ऊपर छिड़क देना है। यह करने से कॉकरोच आपके घर से भाग जाएंगे।
अगर आप किचन में चींटियों की समस्या से परेशान हैं तो आपको पानी लेना है और उसमें नमक डालकर कुछ देर के लिए उबालना है। इसके बाद आपको इसे चीटियों वाली जगह पर डालना है। इससे किचन में चींटियां आपको परेशान नहीं करेंगी।