फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व चैंपियनशिप: संजीत के पास लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में पहुंचने का मौका, निशांत और संजीत प्री-क्वार्टर में

Mon, 01 Nov 2021 11:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलग्रेड

सार

संजीत ने जार्जिया के गियोर्गी टेकहिगलादेज को 4-1 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। संजीत पिछली बार चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे थे।
विज्ञापन
संजीत ने जार्जिया के गियोर्गी को 4-1 से हराया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मुक्केबाज निशांत देव (71 भारवर्ग) और संजीत (92 भारवर्ग) ने बेलग्रेड में चल रही एआईबीए पुरुष विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम-16 दौर में जगह बना ली है। निशांत ने मैक्सिको के मार्को अल्वरेज वर्डे को 3-2 से पराजित किया। अब उनकी टक्कर रूस के वादिम मुसाऐव से होगी।
विज्ञापन


इसके अलावा अन्य मुक्केबाज संजीत ने जार्जिया के गियोर्गी टेकहिगलादेज को 4-1 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। संजीत पिछली बार चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे थे।  उनके पास लगातार दूसरे साल क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का मौका है जिससे अब वह बस एक जीत दूर रह गए हैं। प्री क्वार्टर में उनकी टक्कर इटली के अजीज अब्बास मोहिदाइन से होगी।

इससे पहले रोहित मोर (57 भारवर्ग), आकाश सांगवान (67 भारवर्ग), सुमित (75 भारवर्ग) और पांच बार के एशियाई पदक विजेता शिव थापा (63.5 भारवर्ग) भी प्री क्वार्टर में अपनी जगह बना चुके हैं। पहली बार इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में खेल रहे आकाश को पिछले दौर में वॉकओवर मिला था। आकाश ने प्यूर्टो रिको के कैलेब टिराडो को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से पराजित किया।  
विज्ञापन


टिराडो ने शुरुआती दौर में आकाश के शरीर पर ताकतवर पंच लगाए पर आकाश ने शानदार तरीके से पलटवार करते हुए अच्छा जवाब दिया, जिसपर जज भी प्रभावित हुए। टिराडो को दूसरे दौर में एक अंक की कटौती का भी सामना करना पड़ा। उन्हें सिर झुकाकर रखने पर चेतावनी दी गई थी। 

रोहित की टक्कर कजाकिस्तान के सेरिक से
रोहित का सामना अब कजाकिस्तान के सेरिक तेमरिझानोव जबकि आकाश का क्यूबा के केविन ब्राउन से होगा। सुमित की टक्कर क्यूबा के ही योनलिस हर्नांडेज से होगी। थापा का सामना फ्रांस के लानेस हैमराओई से होगा।

स्वर्ण जीतने पर बड़ी इनामी राशि
इस चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता एक लाख डॉलर की बड़ी पुरस्कार राशि मिलेगी। रजत पदक विजेता को 50 हजार डॉलर की राशि दी जाएगी। चैंपियनशिप में कुल 2.6 मिलियन की इनामी राशि रखी गई है। भारत की ओर से इस चैंपियनशिप में विभिन्न भारवर्गों के राष्ट्रीय चैंपियन भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें