फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vinesh Phogat: 'सस्ती लोकप्रियता...', 16+ करोड़ रुपये की इनामी राशि के झूठे पोस्टर को देख बौखलाए विनेश के पति

Tue, 20 Aug 2024 02:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विनेश जब से पेरिस से भारत लौटी हैं, वह जहां भी गई हैं, उन्हें प्यार मिला है। नकद पुरस्कार की भी घोषणा की गई है। हालांकि, उनके पति सोमवीर राठी ने दावा किया है कि कुछ संगठनों ने उन्हें 16 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देने का झूठा दावा किया है।
विज्ञापन
विनेश और उनके पति - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट को पिछले कुछ समय में काफी परेशानियां झेलनी पड़ी हैं। ओलंपिक फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनने से लेकर स्वर्ण पदक मुकाबले की सुबह 100 ग्राम अधिक वजन के कारण अयोग्य घोषित होने तक, विनेश ने बहुत कुछ देखा और सहा है। साझा रजत पदक के लिए उनकी अपील को कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (सीएएस) ने भी खारिज कर दिया था। विनेश के लिए समर्थन और प्रशंसा हालांकि कम नहीं रही है। विनेश जब से पेरिस से भारत लौटी हैं, वह जहां भी गई हैं, उन्हें प्यार मिला है। नकद पुरस्कार की भी घोषणा की गई है। हालांकि, उनके पति सोमवीर राठी ने दावा किया है कि कुछ संगठनों ने उन्हें 16 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देने का झूठा दावा किया है।
विज्ञापन
Trending Videos

राठी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'विनेश फोगाट को निम्नलिखित संस्थाओं, व्यापारियों, कंपनियों और पार्टियों द्वारा कोई धनराशि प्राप्त नहीं हुई है। आप सभी हमारे शुभचिंतक लोग हैं, कृपया झूठी खबरें न फैलाएं। इससे हमारा नुकसान तो होगा ही, सामाजिक मूल्यों का भी नुकसान होगा। यह सस्ती लोकप्रियता पाने का साधन मात्र है।'

विनेश फोगाट की स्वदेश वापसी पर शनिवार को उनका भव्य स्वागत किया गया और उनके साथ एकजुटता दिखाते हुए आईजीआई हवाई अड्डे के बाहर सैकड़ों समर्थक जमा हो गए। पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और पंचायत नेताओं ने विनेश का स्वागत किया, जिन्हें पेरिस ओलंपिक में दिल तोड़ने वाली घटना का सामना करना पड़ा था। उन्हें अपने 50 किग्रा फाइनल के दिन अधिक वजन के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था। विनेश ने खुली जीप में बैठकर सभी समर्थकों का शुक्रिया अदा किया। विनेश ने इस दौरान विनम्रता से हाथ जोड़ते हुए कहा, 'मैं पूरे देश को समर्थन देने के लिए धन्यवाद देती हूं।' कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा भी विनेश के साथ थे।
विज्ञापन

रविवार को खेल पंचाट ने विनेश मामले पर विस्तृत रिपोर्ट पेश किया। इस मुद्दे पर कोर्ट ने कहा कि वजन बनाए रखने की जिम्मेदारी खिलाड़ी की होती है। खेल पंचाट (सीएएस) ने कहा कि खिलाड़ियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे अपने वजन की सीमा के अंदर रहें और इस तरह के मामले में किसी भी परिस्थिति में कोई अपवाद प्रदान नहीं किया जा सकता है। पंचाट ने हालांकि माना कि स्पर्धा के दूसरे दिन वजन में विफल होना किसी खिलाड़ी के लिए काफी कठोर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें