डब्लूडब्लूई में भारतीय पहलवान वीर महान का जलवा कायम है। अब तक कोई भी पहलवान उनके सामने दो मिनट भी नहीं टिक पाया है। डब्लूडब्लूई रॉ में इस हफ्ते उनका सामना स्थानीय पहलवान फ्रैंक लोमैन से हुआ। वीर के सामने फ्रैंक सिर्फ 80 सेकेंड में हार मान गए। वीर ने शुरुआत में विपक्षी पहलवान की पिटाई की, लेकिन फ्रैंक ने भी उन पर पलटवार किए, जिससे उन्हें गुस्सा आ गया और उन्होंने फ्रैंक को जकड़ लिया। इसके बाद फ्रैंक के पास हार मानने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।
डब्लूडब्लूई में वीर कई दिग्गज पहलवानों को पीट चुके हैं, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों से उनका मुकाबला स्थानीय पहलवानों से हो रहा है और वो आसानी से जीत रहे हैं।