फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UTT: मनिका बत्रा ने की अल्टीमेट टेबल टेनिस लीग की तारीफ, कहा- इससे महिला खिलाड़ियों को फायदा हुआ..

Wed, 21 Aug 2024 09:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मनिका ने बुधवार को कहा, मुझे निजी तौर पर इससे काफी मदद मिली क्योंकि विभिन्न देशों के खिलाड़ी यूटीटी में खेलते हैं। हमें उनके खिलाफ और उनके साथ खेलने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
मनिका बत्रा - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला खिलाड़ी मनिका बत्रा का मानना है कि अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) से भारतीय खिलाड़ियों विशेषकर महिला खिलाड़ियों को काफी फायदा हुआ है। मनिका और श्रीजा अकुला हाल ही में पेरिस में ओलंपिक एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी बनी थी।
विज्ञापन


मनिका ने बुधवार को कहा, मुझे निजी तौर पर इससे काफी मदद मिली क्योंकि विभिन्न देशों के खिलाड़ी यूटीटी में खेलते हैं। हमें उनके खिलाफ और उनके साथ खेलने का मौका मिलता है। यह वास्तव में मजेदार है और हम इसका आनंद लेते हैं। इसके बाद भारतीय टेबल टेनिस विशेषकर महिला टेबल टेनिस में काफी प्रगति हुई है। हम सभी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हमने यूटीटी की शुरुआत के बाद अपने खेल में काफी सुधार किया है।

यूटीटी बुधवार से शुरू होगा। इसकी टीमें इस प्रकार हैं:
  • अहमदाबाद एसजी पाइपर्स: मानुष शाह, बर्नाडेट स्ज़ोक्स (रोमानिया), लिलियन बार्डेट (फ्रांस), रीथ टेनिसन, पृथा वर्तिकार, जश मोदी।
  • चेन्नई लायंस: अचंता शरथ कमल, सकुरा मोरी (जापान), जूल्स रोलैंड (फ्रांस), पोयमंती बैस्या, मौमा दास, अभिनांध पीबी।
  • दबंग दिल्ली टीटीसी: साथियान जी, ओरावन परानांग (थाईलैंड), दीया चितले, एंड्रियास लेवेंको (ऑस्ट्रिया), यशांश मलिक, लक्षिता नारंग।
  • एथलीड गोवा चैलेंजर्स: हरमीत देसाई, यांग्ज़ी लियू (ऑस्ट्रेलिया), यशस्विनी घोरपड़े, सुधांशु ग्रोवर, सयाली वानी, मिहाई बोबोसिका (इटली)।
  • जयपुर पैट्रियट्स: चो सेउंगमिन (दक्षिण कोरिया), सुथासिनी सावेट्टाबुट (थाईलैंड), स्नेहित एसएफआर, रोनित भांजा, मौमिता दत्ता, नित्यश्री मणि।
  • पीबीजी बेंगलुरु स्मैशर्स: मनिका बत्रा, अल्वारो रोबल्स (स्पेन), लिली झांग (अमेरिका), जीत चंद्रा, तनीशा कोटेचा, अमलराज एंथोनी।
  • पुनेरी पलटन टेबल टेनिस: अयहिका मुखर्जी, नतालिया बाजोर (पोलैंड), जोआओ मोंटेइरो (पुर्तगाल), अंकुर भट्टाचार्जी, अनिर्बान घोष, याशिनी शिवशंकर।
  • यू मुंबा टीटी: मानव ठक्कर, सुतीर्था मुखर्जी, अरुणा कादरी (नाइजीरिया), आकाश पाल, काव्याश्री बस्कर, मारिया जिओ (स्पेन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें