फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Open 2021: जोकोविच ने ज्वेरेव तो मेदवेदेव ने फेलिक्स को हराया, खिताबी मुकाबले में होगी दोनों की भिड़ंत

Sat, 11 Sep 2021 09:16 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

यूएस ओपन 2021 के लिए पुरुष एकल के सेमीफाइनल में सर्बियाई दिग्गज नोवाक जोकोविच और रूस के दानिल मेदवेदेव ने अपने-अपने मुकाबले जीते।
विज्ञापन
यूएस ओपन 2021 - फोटो : twitter@USopen
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूएस ओपन 2021 के लिए पुरुष एकल के दो फाइनलिस्ट का नाम तय हो गया है। सर्बियाई दिग्गज नोवाक जोकोविच और रूस के दानिल मेदवेदेव के बीच ग्रैंडस्लैम का फाइनल खेला जाएगा। दोनों ही खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल मुकाबले में जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने प्रतिद्वंदियों को हराया। 

विज्ञापन


जोकोविच ने ज्वेरेव को दी पटखनी
दुनिया के शीर्ष खिलाड़ी और सर्बियाई दिग्गज नोवाक जोकोविच और जर्मनी के एलेग्जेंडर ज्वेरेव के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। दोनों के बीच चार घंटे से अधिक चले मुकाबले में जोरदार भिड़ंत हुई लेकिन अंत में जोकोविच ने बाजी अपने नाम की। जोकोविच ने ज्वेरेव को पांच सेट तक चले मुकाबले में डिसाइडर में हराया। जोकोविच को हालांकि पहले सेट में हार का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद उन्होंने जबरदस्त वापसी की और लगातार दो सेट अपने नाम किए। हालांकि चौथे सेट में एक बार फिर से ज्वेरेव ने मुकाबला जीता। अंत में निर्णायक और अंतिम सेट में जोकोविच ने बेहतरीन खेल के साथ सेट और मुकाबला दोनों अपने नाम किया।

जोकोविच ने ज्वेरेव को 4-6, 6-2, 6-4, 4-6, 6-2 से हराया और रिकॉर्ड 31वीं बार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचे। यही नहीं जोकोविच नौवीं बार यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचे हैं, जो एक रिकॉर्ड है।
विज्ञापन




मेदवेदेव ने फेलिक्स को हराया
बात करें अन्य सेमीफाइनल की तो पहले मुकाबले में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी रूस के दानिल मेदवेदेव ने कनाडा के फेलिक्स ऑगर को सीधे सेटों में मात दी। मेदवेदेव ने यह मुकाबला 6-4, 7-5, 6-2 से जीता। इस मुकाबले में मेदवेदेव पूरी तरह से फेलिक्स पर हावी रहे और एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की। मेदवेदेव अब दो बार यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले पहले रूसी खिलाड़ी भी बन गए हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें