शनिवार को सेमीफाइनल में रूबलेव का सामना ब्रिटेन के कैमरन नोरी से होगी जिन्होंने चौथे वरीय कनाडा के डेनिस शापोवालोव को 6-3, 6-1 से हराकर लगातार दूसरे दौर में उलटफेर किया।
शीर्ष वरीयता प्राप्त दो खिलाड़ियों रूस के आंद्रेई रूबलेव पहले सेन डिएगो ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। वह इस साल 8वीं बार किसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। इस साल उन्होंने फरवरी में रोटेरडम में एटीपी 500 खिताब जीता था।
विज्ञापन
शीर्ष वरीय रूबलेव ने क्वार्टर फाइनल में छठे वरीय डिएगो श्वार्ट्जमैन को 6-1, 7-5 से हराया। दूसरे सेट में सर्विस ब्रेक करने के बाद श्वार्ट्जमैन मैच को टाईब्रेक में ले जाते नजर आ रहे थे लेकिन दुनिया के 15वें नंबर के खिलाड़ी ने लगातार पांच अंक गंवाए। हाल ही में रूबलेव उनसे लैवर कप में जीते थे।
रुड पहली बार एटीपी टूर के अंतिम 4
नॉर्वे के कास्पर रुड ने इटली के लोरेंजो सोनेगो को सीधे सेटों में 6-1, 6-4 से हराकर पहली बार एटीपी टूर स्तर की हार्ड कोर्ट प्रतियोगिता के अंतिम चार में जगह बनाई। रुड का सामना ग्रिगोर दिमित्रोव से होगा जिन्होंने बुल्गारिया के गैरवरीय अस्लान कारात्सवे को कड़े मुकाबले में 6-1,1-6, 6-2 से शिकस्त दी। रुड इससे पहले टोरेंटो और सिनसिनाती में क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे।