फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: एंजेलिक कर्बर टोक्यो ओलंपिक से हटीं, तीन बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन है जर्मनी की स्टार खिलाड़ी

Thu, 15 Jul 2021 07:17 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन

सार

कर्बर ने कहा कि टूर के चलते पिछले कुछ हफ्तों में उनके शरीर पर इसका काफी असर पड़ा है। इसलिए उन्हें इस वक्त आराम करने की जरूरत है।
विज्ञापन
एंजेलिक कर्बर - फोटो : Reuters
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन जर्मनी की एंजेलिक कर्बर टोक्यो ओलंपिक से हट गई हैं। उन्होंने गुरुवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। कर्बर ने कहा कि टूर के चलते पिछले कुछ हफ्तों में उनके शरीर पर इसका काफी असर पड़ा है। इसलिए उन्हें इस वक्त आराम करने की जरूरत है। उन्होंने ट्वीट किया, 'यह मेरे लिए बहुत कठिन निर्णय रहा है। यह स्वीकार करना काफी निराशाजनक है कि मेरे शरीर को आराम की दरकार है। इस समर के बाद मुझे टूर्नामेंट में वापस लौटने से पहले ठीक होना होगा।' कर्बर ने आगे कहा, 'लंदन 2012 और रियो 2016 ओलंपिक में जर्मनी टीम का प्रतिनिधित्व करना मेरे अब तक के करियर की सबसे पसंदीदा यादों में से एक रहा है। आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। टोक्यो में मेरे सभी साथी जर्मन एथलीटों को शुभकामनाएं। मैं आपको याद करूंगी।'  

विज्ञापन


 


बार्टी ने कर्बर को किया था विंबलडन से बाहर
दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने सेमीफाइनल मुकाबले में एंजेलिक कर्बर 6-3, 7-6 (3) को हराकर विंबलडन से बाहर किया था।  कर्बर ने 2018 में विंबलडन खिताब जीता था और 2016 में वह उप विजेता रही थी। बार्टी ने हमवतन अजला टोमलजानोविच को केवल 66 मिनट में 6-1, 6-3 से हराकर पहली बार विंबलडन के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई थी।

विज्ञापन

कई दिग्गज टेनिस खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक से बाहर

कर्बर पहले टेनिस खिलाड़ी नहीं है, जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक में न खेलने का फैसला किया हो। इससे पहले कई दिग्गज खिलाड़ी ऐसा कर चुके हैं। 23 बार की सिंगल ग्रैंड स्लेम विजेता सेरेना विलियम्स, लाला बजरी के बादशाह कहने जाने वाले स्पेन के राफेल नडाल, स्विस स्टार रोजर फेडरर, ऑस्ट्रेलिया के डॉमिनिक थिएम और रोमानिया की सिमोना हालेप भी ओलंपिक से हट चुके हैं। वहीं, दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने कहा कि उनके टोक्यो ओलंपिक जाने के 50-50 चांस हैं। जोकोविच ने हाल ही में विंबलडन खिताब जीतने के बाद कहा था, 'मुझे इस बारे में सोचना होगा। मेरी योजना शुरू से ही ओलंपिक खेलों में भाग लेने की थी लेकिन वर्तमान स्थित को देखकर मैं कुछ तय नहीं कर पा रहा हूं। पिछले दो तीन दिनों में मैंने जो कुछ सुना उससे यह अभी 50-50 जैसी स्थिति है।' जोकोविच प्रशंसकों की अनुपस्थिति की खबर से भी निराश हैं। यही नहीं कड़े प्रतिबंधों का मतलब होगा कि उनकी निजी टीम के कुछ लोग ही टोक्यो की यात्रा कर पाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें