कर्बर पहले टेनिस खिलाड़ी नहीं है, जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक में न खेलने का फैसला किया हो। इससे पहले कई दिग्गज खिलाड़ी ऐसा कर चुके हैं। 23 बार की सिंगल ग्रैंड स्लेम विजेता सेरेना विलियम्स, लाला बजरी के बादशाह कहने जाने वाले स्पेन के राफेल नडाल, स्विस स्टार रोजर फेडरर, ऑस्ट्रेलिया के डॉमिनिक थिएम और रोमानिया की सिमोना हालेप भी ओलंपिक से हट चुके हैं। वहीं, दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने कहा कि उनके टोक्यो ओलंपिक जाने के 50-50 चांस हैं। जोकोविच ने हाल ही में विंबलडन खिताब जीतने के बाद कहा था, 'मुझे इस बारे में सोचना होगा। मेरी योजना शुरू से ही ओलंपिक खेलों में भाग लेने की थी लेकिन वर्तमान स्थित को देखकर मैं कुछ तय नहीं कर पा रहा हूं। पिछले दो तीन दिनों में मैंने जो कुछ सुना उससे यह अभी 50-50 जैसी स्थिति है।' जोकोविच प्रशंसकों की अनुपस्थिति की खबर से भी निराश हैं। यही नहीं कड़े प्रतिबंधों का मतलब होगा कि उनकी निजी टीम के कुछ लोग ही टोक्यो की यात्रा कर पाएंगे।