फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेस और बोपन्ना की जोड़ी ने दिखाया रंग, भारत को मिली बड़ी जीत

Sat, 16 Jul 2016 05:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लिएंडर पेस - फोटो : PTI
विज्ञापन
रियो ओलंपिक से पहले पहली बार जोड़ी बनाकर खेलने उतरे लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना ने तैयारी में कोई कोताही नहीं बरती और जीत से आगाज कर लिया।
विज्ञापन


अनुभवी लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना ने डेविस कप एशिया ओसनिया ग्रुप-ए में मुकाबले के दूसरे दिन कोरियाई जोड़ी होंग चुंग और सियोंग चान होंग की जोड़ी को सीधे सेटों में हराते हुए भारत को मुकाबले में अजेय बढ़त दिला दी। भारत ने लगातार 3 मैच में जीत हासिल करते हुए 3-0 की बढ़त ले ली है।


रविवार को अंतिम दिन 2 एकल उलट मुकाबले खेले जाएंगे। पेस ने जीत के बाद कोर्ट पर खूब जश्न मनाया। वह तिरंगे के साथ स्टेडियम में दर्शकों के बीच दौड़े भी।
विज्ञापन

  
इससे पहले रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी ने शुक्रवार को गर्मी एवं उमस भरे मौसम और विपक्षी कोरियाई खिलाड़ियों की चुनौती से पार दिलाते हुए डेविस कप के पहले दिन भारत को 2-0 की बढ़त दिलाई थी।
विज्ञापन


डेविस कप में अपना पहला मैच खेलने वाले 21 साल के रामकुमार ने भारत की जीत से शुरुआत कराई। जब 217वीं रैंकिंग के रामकुमार मैच सर्विस पर थे तब होग को दाहिंनी जांघ में चोट लगी और उन्हें कोर्ट छोड़ना पड़ा। दो घंटे 36 मिनट चले मुकाबले में रामकुमार उस समय 6-3, 2-6, 6-3, 6-5 (15-15) से आगे चल रहे थे।

दूसरे एकल में साकेत माइनेनी ने कोरिया के सबसे अनुभवी खिलाड़ी योंग कियू लिम को 6-1, 3-6, 6-4, 3-6, 5-2 से हराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें