टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का कहना है कि रियो ओलंपिक में भारत के मिश्रित युगल में पदक जीतने की सबसे ज्यादा उम्मीद है।
महिला युगल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सानिया ओलंपिक में मिश्रित युगल में रोहन बोपन्ना के साथ उतरेंगी।
अपनी आत्मकथा ऐस अगेंस्ट आड्स की लाचिंग के मौके पर अभिनेत्री परिणिति चोपड़ा के साथ मौजूद सानिया ने कहा कि महिला युगल में उनकी जोड़ीदार प्रार्थना थोम्बोरे पर अभी उम्मीदों का ज्यादा दबाव डालना ठीक नहीं लेकिन हम प्रयास करेंगे लेकिन ओलंपिक का अनुभव प्रार्थना के बेहद काम आएगा।
उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि मिश्रित युगल में हमारे पदक जीतने की सबसे ज्यादा संभावना है।