फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएनपी पारिबास : ब्रिटेन के कैमरून नौरी ने गिग्रोर को हराकर फाइनल में किया प्रवेश, अब निकोलोज से होगा मुकाबला

Mon, 18 Oct 2021 05:51 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंडियन वेल्स

सार

यह नौरी का सत्र का छठा फाइनल होगा। उन्होंने मौजूदा सत्र में सर्वाधिक फाइनल खेलने के दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच की बराबरी की। खिताब के लिए नौरी का सामना जॉर्जिया के निकोलोज बासिलश्विली से होगा।
विज्ञापन
कैमरून नौरी - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के कैमरून नौरी ने बुल्गारिया के गिग्रोर दिमित्रोव को आसानी से 6-2 6-4 से शिकस्त देकर बीएनपी पारिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। यह नौरी का सत्र का छठा फाइनल होगा। उन्होंने मौजूदा सत्र में सर्वाधिक फाइनल खेलने के दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच की बराबरी की।

विज्ञापन


पहली बार एटीपी मास्टर्स 1000 के खिताबी मुबाबले में पहुंचे हैं दोनों खिलाड़ी
खिताब के लिए नौरी का सामना जॉर्जिया के निकोलोज बासिलश्विली से होगा, जिन्होंने अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज को 7-6, 6-3 से मात दी। दोनों खिलाड़ी पहली बार एटीपी मास्टर्स 1000 के फाइनल में पहुंचे हैं। निकोलोज मास्टर्स 1000 के फाइनल में पहुंचने वाले जॉर्जिया के पहले खिलाड़ी हैं।

शीर्ष 20 में हो जाएंगे शामिल
नौरी अगर खिताब जीत जाते हैं तो वह कॅरिअर में पहली बार एटीपी रैंकिंग में शीर्ष 20 में शुमार हो जाएंगे। साथ ही डॉन इवांस को हटाकर ब्रिटिश के शीर्ष खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी नौरी 26वें स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें