फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूपति और सानिया पहले राउंड में बाहर

Mon, 11 Mar 2013 12:51 AM IST
इंडियन वेल्स/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के महेश भूपति और सानिया मिर्जा को अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के पहले ही राउंड में हारकर बाहर का रास्ता देखना पड़ा।
विज्ञापन


तीसरी सीड महेश भूपति और कनाडा के डेनियल नेस्टर की जोड़ी को स्पेन के फेलिसियानो लोपेज और कनाडा के मिलोस राओनिक की जोड़ी ने आसानी से 4-6, 6-7 से हराया।

हालांकि सानिया और अमेरिका की बेथानी माटेक सेंड्स की जोड़ी को महिला डबल्स में पहला राउंड जीतने के बावजूद अमेरिका की लीजा रेमंड और आस्ट्रेलिया की सामंता स्टोसर की जोड़ी से पहले ही राउंड में 7-6, 3-6, 6-10 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता देखना पड़ा।

फेडरर और नदाल तीसरे राउंड में
दूसरी ओर पुरुष सिंगल्स में दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी स्पेन के राफेल नदाल और दूसरी सीड स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में पहुंच गए हैं। नदाल ने अमेरिका के रेयान हैरिसन को 7-6, 6-2 से जबकि फेडरर ने उजबेकिस्तान के डेनिस इस्तोमिन को 6-2, 6-3 से हराकर अपने अभियान को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें