भारत की सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना को इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट में क्रमश: महिला और पुरुष डबल्स में अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ पहले ही राउंड में हार का सामना करना पड़ा है।
सानिया और उनकी अमेरिकी जोड़ीदार बेथानी माटेक सेंड्स की आठवीं सीड जोड़ी को अमेरिका की लीजा रेमंड और ऑस्ट्रेलिया की सामंता स्टोसर के हाथों 7-6, 3-6, 6-10 से शिकस्त मिली।
वहीं, पुरुष डबल्स में भारत के बोपन्ना और उनके जोड़ीदार अमेरिका के राजीव राम की चुनौती पहले राउंड में खत्म हो गई। भारतीय-अमेरिकी जोड़ी को पोलैंड के लुकास कुबोट और सर्बिया के यांको टिप्सारेविच ने लगातार सेटों में 6-4, 7-6 से बाहर का रास्ता दिखाया।