अधिक समय दिए जाने की सरकारी याचिका खारिज
वीजा रद्द करने के इस मामले में वर्चुअल सुनवाई फेडरल सर्किट एवं फैमिली कोर्ट ऑफ ऑस्ट्रेलिया में होनी है। जोकोविच के खिलाफ मामला तैयार करने के लिए अतिरिक्त समय की संघीय सरकार की मांग को खारिज कर दिया गया है। न्यायाधीश एंथोनी केली ने आवेदन को खारिज किया। याचिका गृह मंत्री केरेन एंड्रयू की ओर से दायर की गई थी जिसमें सुनवाई को दो दिन के लिए स्थगित करने का आग्रह किया गया था। ऑस्ट्रेलियाई ओपन 17 जनवरी से खेला जाना है।
बेलग्रेड में रैली
सर्बिया में शनिवार को जोकोविच के परिवार ने उनके समर्थन में बेलग्रेड में लगातार तीसरे दिन रैली का आयोजन किया और प्रधानमंत्री एना बर्नाबिक ने वीजा लड़ाई में जोकोविच को अपनी सरकार के समर्थन का आश्वासन दिया है जिससे कि सुनिश्चित हो सके कि यह दिग्गज खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई ओपन में अपने खिताब की रक्षा करे। बर्नाबिक ने कहा, ‘हम यह सुनिश्चित करने में सफल रहे हैं कि उसे ग्लुटेन मुक्त भोजन मिले और साथ ही एक्सरसाइज के लिए उपकरण, लैपटॉप और सिम कार्ड जिससे कि वह अपने परिवार से संपर्क कर पाए।’