फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निराशा: एक बार फिर टूटा अंकिता का सपना, फ्रेंच ओपन क्वालीफायर से बाहर

Wed, 26 May 2021 05:50 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

अंकिता सातवीं बार ग्रैंडस्लैम के मुख्य दौर में जगह बनाने की कोशिश कर रही थी। वह इस साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन के क्वालीफाइंग के आखिरी दौर तक पहुंची थी।
विज्ञापन
अंकिता रैना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना का फ्रेंच ओपन के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में हार गईं। इस हार के साथ ही अंकिता का ग्रैंड स्लैम के एकल वर्ग के मुख्य दौर में जगह बनाने का सपना एक बार फिर पूरा नहीं हुआ। अंकिता खुद से बेहतर रैंकिंग वाली जर्मनी की खिलाड़ी ग्रीट मिन्नेन के खिलाफ एक घंटे 21 मिनट तक चले मुकाबले में सिर्फ दो गेम ही जीत पाई।

विज्ञापन


विश्व रैंकिंग में 125वें स्थान पर काबिज अंकिता तीन ब्रेक प्वाइंट में से सिर्फ एक को भुना सकी और 2-6, 0-6 से हार गई। अंकिता सातवीं बार ग्रैंडस्लैम के मुख्य दौर में जगह बनाने की कोशिश कर रही थी। वह इस साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन के क्वालीफाइंग के आखिरी दौर तक पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें