फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेनिस टूर्नामेंट: दो साल बाद पेरिस में वापसी करेंगे फेडरर

Wed, 26 May 2021 08:02 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • 30 से शुरू होने वाले फ्रेंच ओपन में 19वीं बार पेश करेंगे चुनौती 
  • 25 मई 1999 को पेरिस में ही खेला था अपने कॅरिअर का पहला मेजर मुकाबला  
  • 10 साल बाद 2009 में जीती थी फ्रेंच ओपन की पहली और एकमात्र ट्रॉफी  
  • 04 बार सर्वाधिक रौलां गैरां से रहे हैं गैरहाजिर तो विंबलड से कभी नहीं हटे  
विज्ञापन
रोजर फेडरर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ियों में से एक रोजर फेडरर दो साल बाद एक बार फिर फ्रेंच ओपन में वापसी को तैयार हैं। घुटने की चोट के चलते करीब 13 माह तक कोर्ट से दूर रहने के बाद उन्होंने मार्च में दोहा ओपन में वापसी की थी।

विज्ञापन


उसके बाद फिर एक माह के ब्रेक के बाद पिछले हफ्ते जिनेवा ओपन में वापसी की थी और पहले ही मुकाबले में हार गए थे। अब वह 30 मई से शुरू होने वाले रोलां गैरां की तैयारियों में जुटे हैं। वह अंतिम बार पेरिस में 2019 में खेले थे जहां सेमीफाइनल में उन्हें 13 बार के चैंपियन राफेल नडाल से हार मिली थी।

हालांकि यह भी सच है कि रोलां गैरां उन्हें कभी रास नहीं आया। वह सिर्फ एक बार यहां 2009 में चैंपियन बने हैं जबकि चार बार फाइनल में उन्हें शिकस्त मिली है। स्विट्जरलैंड के फेडरर ने 22 साल पहले (25 मई 1999 को) 17 वर्ष की उम्र में इसी बजरी पर अपने कॅरिअर का पहला मेजर मुकाबला खेला था और वह मुख्य दौर में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी थे।
विज्ञापन


दुनिया के नंबर तीन खिलाड़ी पैट्रिक राफ्टर के खिलाफ पहला सेट 7-5 से जीतने के बाद वह अगले तीनों सेट 3-6, 0-6, 2-6 से हार गए थे। लेकिन अपने खेल से उन्होंने बता दिया था कि वह लंबी रेस के घोड़े हैं। उन्हें रौलां गैरां का चैंपियन बनने के लिए दस साल इंतजार करना पड़ा।

इस बीच वह 13 (3 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 5 विंबलडन, 5 यूएस ओपन) ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके थे। इसके अगले 11 साल में फेडरर सिर्फ एक बार 2011 में फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचे पर ट्रॉफी नहीं जीत पाए हैं।

इस दौरान चार बार (2016,17,18, 20) में इस टूर्नामेंट शिरकत नहीं की। यह एकमात्र ग्रैंड स्लैम हैं जिसमें फेडरर सबसे ज्यादा बार गैर हाजिर रहें। उन्हाेंने रिकॉर्ड आठ बार विंबलडन जीता है और इसमें कभी गैरहाजिर नहीं रहे। ऑस्ट्रेलियन ओपन (2021) एक बार तो यूएस ओपन (2016, 2020) में दो बार नहीं खेले हैं। 

नहीं लगा पाएंगे मैचों का शतक 
यह ही शायद एकमात्र ग्रैंड स्लैम होगा जिसमें 39 वर्षीय फेडरर शायद ही मैचों का शतक लगा पाए हैं। फ्रेंच ओपन में उन्होंने 87 मुकाबले खेले हैं जिसमें 70 जीते और 17 हारे हैं।

वहीं सबसे ज्याद मैच ऑस्ट्रेलियन ओपन (117 मैच, 102 जीत, 15 हार) में खेले हैं और जीते हैं। विंबलडन में 114 मैचों मेें से 101 जीते और 13 हारे हैं तो यूएस ओपन में 103 मुकाबलों में से 89 जीते और 14 हारे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें