फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंघाई टेनिस मास्टर्स : विश्व नंबर एक सिनर ने दर्ज की करियर की 250वीं जीत, अल्कारेज भी पहले दौर में जीते

Sat, 05 Oct 2024 09:28 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अल्कारेज ने चाइना ओपन फाइनल में इटली के सिनर को हराकर बुधवार को साल का चौथा खिताब जीता था। दोनों खिलाड़ियों ने अपने शुरुआती मुकाबले में थकान का कोई संकेत नहीं दिया।
विज्ञापन
यानिक सिनर - फोटो : @janniksin
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पेन के दिग्गज खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज और शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी यानिक सिनर ने शनिवार को यहां शंघाई टेनिस मास्टर्स में अपने शुरुआती मैच में आसान जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। अल्कारेज ने चाइना ओपन फाइनल में इटली के सिनर को हराकर बुधवार को साल का चौथा खिताब जीता था। दोनों खिलाड़ियों ने अपने शुरुआती मुकाबले में थकान का कोई संकेत नहीं दिया। अल्कारेज ने पहले दौर में चीन के 19 वर्षीय शांग जुनचेंग को 6-2, 6-2 से पराजित किया और अब वह तीसरे दौर में चीन के एक और खिलाड़ी वु यिबिंग से भिड़ेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

डोपिंग मामले से जूझ रहे सिनर ने जापान के टारो डेनियल पर 6-1, 6-4 की आसान जीत से अपने कॅरिअर की 250वीं जीत दर्ज की। पिछले महीने अमेरिकी ओपन जीतकर साल का दूसरा मेजर खिताब जीतने वाले 23 वर्षीय सिनर अब अर्जेंटीना के टोमस मार्टिन एचेवेरी से भिड़ेंगे। चेक गणराज्य के 65वीं रैंकिंग के खिलाड़ी याकुब मेनसिक ने छठी रैंकिंग के आंद्रे रूबलेव पर 6-7 (7), 6-4, 6-3 से उलटफेर भरी जीत दर्ज की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें