फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wimbledon: रूने को हराने के बाद दर्शकों से भिड़े नोवाक जोकोविच, चिढ़ाने का लगाया आरोप, जानें मामला

Tue, 09 Jul 2024 10:59 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

विंबलडन में सात बार के चैंपियन जोकोविच रिकॉर्ड 25वें ग्रैंडस्लैम की तलाश में उतरे हैं। जोकोविच उस वक्त अपना आपा खो बैठे जब सेंटर कोर्ट पर मौजूद कुछ दर्शक लगातार मैच के दौरान रूने के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच - फोटो : Roalnd-Garos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्बिया के नोवाक जोकोविच वर्ष के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले के बाद टेनिस कोर्ट पर मौजूद कुछ दर्शकों से भिड़ गए। जोकोविच ने आरोप लगाया कि होल्गर रूने के खिलाफ मैच के दौरान स्टैंड पर मौजूद कुछ दर्शकों ने बू करने (चिढ़ाने) की कोशिश की। जोकोविच रूने को हराकर 15वीं बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं। 
विज्ञापन

विंबलडन में सात बार के चैंपियन जोकोविच रिकॉर्ड 25वें ग्रैंडस्लैम की तलाश में उतरे हैं। जोकोविच उस वक्त अपना आपा खो बैठे जब सेंटर कोर्ट पर मौजूद कुछ दर्शक लगातार मैच के दौरान रूने के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। जोकोविच का कहना है कि वे उन्हें बू करने की कोशिश कर रहे थे। जोकोविच ने मैच के बाद कहा, उन सभी प्रशंसकों को जिन्होंने सम्मान दिया, मैं आपको तहे दिल से धन्यवाद देता हूं और इसकी सराहना करता हूं। जिन लोगों ने एक खिलाड़ी का अपमान करने की कोशिश की, उन्हें गूड नाइट। 

 

जोकोविच का इंटरव्यू ले रहे एंकर ने कहा कि कुछ फैंस रूने के समर्थन में नारे लगा रहे थे, ना कि आपको बू करने की कोशिश कर रहे थे। इस पर जोकोविच ने पलटवार करते हुए कहा, वे चिढ़ाने की कोशिश ही कर रहे थे। मैं इसे स्वीकार नहीं कर सकता। मुझे पता है कि वे रूने के समर्थन में नारे लगा रहे थे, लेकिन यह बू करने का एक बहाना है। मैं 20 साल से टूर का हिस्सा हूं और मुझे सभी तरह के ट्रिक पता हैं। मैं ध्यान सिर्फ उन सम्मानित लोगों पर रहता है जो पैसे देकर टिकट लेते हैं और टेनिस को पसंद करते हैं तथा खिलाड़ियों का सम्मान करते हैं। मैंने बहुत अधिक प्रतिकूल वातावरण में खेला है, मुझ पर विश्वास करें, आप लोग मुझे छू नहीं सकते। 

विज्ञापन

जोकोविच ने कहा, दर्शकों का अधिकार है कि वे किसका समर्थन करें। मुझे नहीं पता इस मामले में विंबडलन क्या करेगा। अगर कोई गलत व्यवहार करता है तो आप पूरे स्टैंड को बाहर नहीं भेज सकते। मैं सच्चे प्रशंसकों का सम्मान करता हूं लेकिन अगर कोई सीमा से आगे बढ़ता है तो मैं प्रतिक्रिया दूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें