फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG 2022: स्वर्ण जीतने के बाद बोलीं मीराबाई- वर्ल्ड चैंपियनशिप अगला लक्ष्य, यह पदक मेरे परिवार और कोच के लिए

Sat, 30 Jul 2022 11:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस जीत से मीराबाई चानू काफी खुश हैं। वह इस जीत को वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारियों के तौर पर देख रही हैं। साथ ही उन्होंने इस पदक को अपने परिवार और कोच को समर्पित किया है।
विज्ञापन
मीराबाई चानू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की दिग्गज वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को पहला स्वर्ण दिलाया है। उन्होंने 49 किलोग्राम भारवर्ग में कुल 201 किलो का वजन उठाया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस जीत से मीराबाई चानू काफी खुश हैं। वह इस जीत को वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारियों के तौर पर देख रही हैं। साथ ही उन्होंने इस पदक को अपने परिवार और कोच को समर्पित किया है।
विज्ञापन

मीराबाई ने जीत के बाद कहा- मैं पदक जीतकर बहुत खुश हूं। टोक्यो ओलंपिक के बाद मेरे लिए यह प्रतियोगिता सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण थी। मैंने रिकॉर्ड भी बनाए, उससे भी मैं बहुत खुश हूं।  मैंने इस कॉम्पिटीशन के लिए काफी तैयारी की थी। मैंने सोचा था की राष्ट्रमंडल खेलों में मेरी लड़ाई खुद से है। मैंने पदक जीतकर कामयाबी पाई है।

90 किलो वजन नहीं उठा पाने पर मीराबाई ने कहा- मैं थोड़ा सा चूक गई। हालांकि, अगली बार जरूर 90 किलो वजन उठाने का प्रयास करूंगी और सफल होने की कोशिश करूंगी। मीराबाई ने स्नैच राउंड में 88 किलो का वजन उठाया। वहीं, क्लीन एंड जर्क में उनके करीब भी कोई नहीं था। उन्होंने क्लीन एंड जर्क में 113 किलो का वजन उठाया। इस तरह मीराबाई ने कुल 201 किलो का वजन उठाया।

मैरी रनाइवोसोवा ने कुल 172 किलो के वजन के साथ रजत और कनाडा की हाना कामिंस्की ने कुल 171 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक अपने नाम किया। मीराबाई ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए पहला स्वर्ण जीता था। इसके बाद टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए पहला पदक (रजत) जीता। अब 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए पहला स्वर्ण जीतने के बाद मीरा ने कहा- इससे बहुत खुशी हो रही है। हर बार मैंने पहला पदक जीता। मैं सभी खिलाड़ियों को कहना चाहूंगी कि भारत के लिए जरूर कोई न कोई पदक जीतें।

मीराबाई ने कहा- मैं वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए तैयार हूं। इस जीत से मेरी तैयारी और मजबूत हो गई है। यह मेडल मैं अपने कोच विजय और मेरे परिवार को डेडिकेट करना चाहती हूं। मेरे परिवार ने मेरा काफी समर्थन किया है। मेरे कोच विजय ने मुझे काफी सपोर्ट किया है और हमेशा मुश्किल समय में मेरी मदद की है। यह पदक उनके लिए भी है।
विज्ञापन

भारत ने अब तक 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में तीन पदक जीत लिए हैं। तीनों पदक भारत को वेटलिफ्टिंग में हासिल हुआ है। मीरा से पहले टलिफ्टिंग में ही संकेत सरगर ने 55 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक और गुरुराजा पुजारी ने 61 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें