गुरुराजा का प्रदर्शन
स्नैच राउंड: गुरुराजा ने स्नैच राउंड में अपने पहले प्रयास में 115 किलोग्राम वजन उठाया। इसके बाद दूसरे प्रयास में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 118 किग्रा भार उठाया। तीसरे प्रयास में वह नाकाम रहे। इस तरह स्नैच राउंड में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 118 किग्रा रहा।
क्लीन एंड जर्क राउंड: स्नैच राउंड में बेहतर प्रदर्शन नहीं करने वाले गुरुराजा के ऊपर क्लीन एंड जर्क राउंड में ज्यादा दबाव था। उन्होंने पहले राउंड में 144, दूसरे में 148 और तीसरे में 151 किग्रा भार उठाया। इस तरह उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 151 किग्रा रहा।
गुरुराजा से पहले संकेत ने स्नैच में 113 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 135 किग्रा भार उठाया। इस तरह कुल 248 किग्रा भार उठाकर महाराष्ट्र के इस खिलाड़ी ने रजत पदक जीता था। उन्होंने अंक तालिका में भारत का खाता खोला। संकेत सिर्फ एक किलो के अंतर से स्वर्ण नहीं जीत सके। उनके चोटिल होने का फायदा अनीक को मिला। अगर संकेत चोटिल नहीं होते तो स्वर्ण जीत लेते। श्रीलंका के दिलांका योदागे ने 225 किग्रा भार के साथ कांस्य जीता।