फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Premier League: रेबेका वेल्च बनेंगी प्रीमियर लीग की पहली महिला रेफरी, फुल्हम-बर्नले मैच में आएंगी नजर

Fri, 15 Dec 2023 10:21 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

रेबेका वेल्च राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी हैं लेकिन पूर्णकालिक रेफरी का दायित्व संभालने से पहले उन्होंने काम के साथ संतुलन स्थापित किया। अन्य देशों में पहले ही महिला रेफरी यह दायित्व संभाल रही हैं।
विज्ञापन
रेबेका वेल्च - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में रेबेका वेल्च पहली महिला रेफरी बनेगी। वह 23 दिसंबर को फुल्हम और बर्नले के बीच मैच में दायित्व संभालेंगी। वह लीग में चौथे मैच अधिकारी का कार्यभार चार नवंबर को फुल्हम और मैनचेस्टर यूनाइटेड के बीच हुए मैच में पहले संभाल चुकी हैं। वह 2010 से रेफरी हैं।
विज्ञापन


रेबेका वेल्च राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी हैं लेकिन पूर्णकालिक रेफरी का दायित्व संभालने से पहले उन्होंने काम के साथ संतुलन स्थापित किया। अन्य देशों में पहले ही महिला रेफरी यह दायित्व संभाल रही हैं। जर्मनी में बिबियाना बुंदेसलीगा में रेफरी बनने वालीं पहली महिला बनी थी। फ्रांस की स्टेफनी फ्रैपर्ट ने पिछले वर्ष पुरुषों के विश्वकप में जर्मनी और कोस्टा रिका के बीच मैच में भूमिका अदा की थी।

रेबेका वेल्च के पास कई बड़े मैचों का अनुभव
रेबेका वेल्च जनवरी में पुरुषों के चैंपियनशिप गेम में रेफरी बनने वाली पहली महिला भी बनीं। उन्होंने 2010 में रेफरी की भूमिका निभाई और महिला सुपर लीग और महिला चैंपियंस लीग दोनों में अंपायरिंग की। उन्होंने ईएफएल में अपनी क्षमता दिखाई है और 2022 में एफए कप में रेफरी बनने वाली पहली महिला थीं। वेल्च ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में हाल ही में हुए महिला विश्व कप के लिए रेफरी टीम का भी हिस्सा थीं।
विज्ञापन


शेफील्ड यूनाइटेड बनाम ल्यूटन टाउन मैच में नजर आएंगे सैम एलिसन
प्रीमियर लीग ने सैम एलिसन को 15 वर्षों के लिए लीग के पहले अश्वेत रेफरी के रूप में पुष्टि की है। एलिसन को बॉक्सिंग डे पर शेफील्ड यूनाइटेड बनाम ल्यूटन टाउन के बीच मैच का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उरीया रेनी इंग्लैंड के शीर्ष लीग के अंतिम अश्वेत रेफरी थे, जिन्होंने 2009 में खेल से संन्यास ले लिया था। प्रीमियर लीग में अंपायरिंग करने वाले अंतिम गैर-श्वेत रेफरी जरनैल सिंह थे, जिन्होंने 2010 में अपना करियर समाप्त करने का फैसला किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें