फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tennis: शीर्ष वरीय रश्मिका आईटीएफ मैसूर ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची, आकांक्षा निटूरे को हराया

Fri, 11 Oct 2024 10:23 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैसूरु

सार

विश्व की 318वें नंबर की खिलाड़ी रश्मिका ने आकांक्षा को 6-2, 6-3 से हराया और अब उनका सामना चौथी वरीयता प्राप्त रिया भाटिया से होगा।
विज्ञापन
श्रीवल्ली रश्मिका भामिदिपति - फोटो : coach.siva
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त श्रीवल्ली रश्मिका भामिदिपति ने शुक्रवार को यहां हमवतन आकांक्षा निटूरे को हराकर आईटीएफ मैसूर ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विश्व की 318वें नंबर की खिलाड़ी रश्मिका ने आकांक्षा को 6-2, 6-3 से हराया और अब उनका सामना चौथी वरीयता प्राप्त रिया भाटिया से होगा जिन्होंने अंतिम चार में स्मृति भसीन को 0-6, 6-3, 7-5 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे सेमीफाइनल में अमेरिका की दूसरी वरीयता प्राप्त जेसी एनी का मुकाबला क्वालिफायर लक्ष्मीप्रभा अरुणकुमार से होगा। एनी ने पूजा इंगलेको 6-4, 6-0 से हराया। लक्ष्मी के खिलफ एलेना अस्वस्थ होने के कारण दूसरे सेट में हट गई थीं। लक्ष्मी ने पहला सेट 6-4 से अपने नाम किया था और दूसरे सेट में वह 2-1 से आगे थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें