फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rafael Nadal: नॉर्डिया ओपन के फाइनल में राफेल नडाल को लगा तगड़ा झटका, बोर्गेस ने 6-3, 6-2 से हराया

Sun, 21 Jul 2024 10:18 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वह पेरिस में रोलां गैरो पर ओलंपिक में खेलने की तैयारी में हैं। उन्होंने पहले दौर में स्वीडन के महान खिलाड़ी ब्योर्न बोर्ग के बेटे लियो बोर्ग को हराया। 38 वर्ष के नडाल ने विम्बलडन में भाग नहीं लिया था। वह पिछले डेढ़ साल से कूल्हे और पेट की चोटों से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
राफेल नडाल - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल को तगड़ा झटका लगा है। नॉर्डिया ओपन के फाइनल मैच में उन्हें नूनो बोर्गेस के हाथों हार का सामना करना पड़ा। सातवीं वरीयता प्राप्त पुर्तगाल खिलाड़ी ने स्पेन के अनुभवी खिलाड़ी को 6-3, 6-2 से हराया।
विज्ञापन


जीत के बाद बोर्गेस क्या बोले बोर्गेस?
नडाल 2022 फ्रेंच ओपन के बाद पहली बार एटीपी टूर पर किसी प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचे थे। बोर्गेस ने एकतरफा जीत के बाद कहा,  "यह शानदार है, टेनिस में कभी-कभी ऐसा होता है जिसकी आप उम्मीद नहीं करते है। मुझे पता है कि यहां हम सभी चाहते थे कि राफा (नडाल) जीते, मेरे अंदर का एक हिस्सा भी यही चाहता था, लेकिन दूसरा हिस्सा मुझे कुछ बड़ा करने के लिए प्रेरित कर रहा था।"

19 की उम्र में जीता था खिताब
नडाल ने स्वीडन में 2005 में 19 वर्ष की उम्र में खिताब जीता था, जिसके बाद वह पहली बार यहां खेल रहे थे। वह पेरिस में रोलां गैरो पर ओलंपिक में खेलने की तैयारी में हैं। उन्होंने पहले दौर में स्वीडन के महान खिलाड़ी ब्योर्न बोर्ग के बेटे लियो बोर्ग को हराया। 38 वर्ष के नडाल ने विम्बलडन में भाग नहीं लिया था। वह पिछले डेढ़ साल से कूल्हे और पेट की चोटों से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें