ओडिशा हॉकी संघ ने पुरुष वर्ग की स्पर्धा के फाइनल में हॉकी झारखंड को 2-0 के अंतर से मात दी। वहीं, हॉकी झारखंड ने महिला वर्ग के फाइनल में नियमित समय में 1-1 की बराबरी के बाद शूटआउट में हॉकी बंगाल को 4-3 से पराजित किया।
ओडिशा की हॉकी टीम ने जूनियर पूर्वी क्षेत्र चैंपियनशिप के पुरुष फाइनल में जीत हासिल कर खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं, झारखंड ने महिला वर्ग का फाइनल जीता। दोनों ने रविवार को क्रमश: पुरुष और महिला खिताब अपने नाम किया। ओडिशा हॉकी संघ ने पुरुष वर्ग की स्पर्धा के फाइनल में हॉकी झारखंड को 2-0 के अंतर से मात दी। वहीं, हॉकी झारखंड ने महिला वर्ग के फाइनल में नियमित समय में 1-1 की बराबरी के बाद शूटआउट में हॉकी बंगाल को 4-3 से पराजित किया।