फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Denmark Open: पीवी सिंधु को डेनमार्क ओपन के सेमीफाइनल में मिली हार, मारिन से लगातार पांचवें मैच में हारीं

Sat, 21 Oct 2023 09:40 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सिंधु की विश्व रैंकिंग 12 है जबकि मारिन इस समय छठे पायदान पर हैं। निर्णायक गेम में अंपायर ने दोनों खिलाड़ियों को अंक जीतने पर आक्रामक जश्न मनाने के लिए चेतावनी दी और यलो कार्ड भी दिखाया।
विज्ञापन
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु डेनमार्क ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हार गई। सिंधु को स्पेन की कैरोलिना मारिन ने तीन गेमों के मुकाबले में पराजित किया। एक घंटा 13 मिनट चले मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी को 18-21, 21-19, 7-21 से हार का सामना करना पड़ा। मारिन के खिलाफ सिंधु की यह लगातार पांचवीं हार है।
विज्ञापन


मारिन ने 2016 के रियो ओलंपिक और 2018 विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में भी सिंधु को हराया था। सिंधु की विश्व रैंकिंग 12 है जबकि मारिन इस समय छठे पायदान पर हैं। निर्णायक गेम में अंपायर ने दोनों खिलाड़ियों को अंक जीतने पर आक्रामक जश्न मनाने के लिए चेतावनी दी और यलो कार्ड भी दिखाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें