फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swimming: ऑस्ट्रेलियाई तैराक कायली मैककेन ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 50 मीटर बैकस्ट्रोक में रचा कीर्तिमान

Sat, 21 Oct 2023 05:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट।

सार

कायली ने चीन की लियू जियांग के 2018 में बनाए गए 26.98 सेकंड के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा। इस तरह से वह 50, 100 और 200 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धाओं में विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली पहली महिला बन गईं हैं।
विज्ञापन
कायली मैककेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया की तैराक कायली मैककेन ने बैकस्ट्रोक स्पर्धाओं में अपना दबदबा कायम रखते हुए शुक्रवार को यहां विश्व कप प्रतियोगिता में महिलाओं की 50 मीटर बैकस्ट्रोक में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। मैककेन ने 26.86 सेकंड का समय लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन


उन्होंने चीन की लियू जियांग के 2018 में बनाए गए 26.98 सेकंड के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा। इस तरह से वह 50, 100 और 200 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धाओं में विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली पहली महिला बन गईं हैं।

उन्होंने जुलाई में विश्व चैंपियनशिप में इन तीनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीता था। इससे पहले उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में 100 और 200 मीटर बैकस्ट्रोक में स्वर्ण पदक हासिल किया था। 50 मीटर बैकस्ट्रोक ओलंपिक में शामिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें