फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics 2024: मनु-सरबजोत ने जीता पदक, हॉकी टीम का अजेय अभियान जारी, तीरंदाज भजन कौर अंतिम 16 में

Tue, 30 Jul 2024 10:48 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

India at Paris Olympics 2024 Highlights Day 4 : कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल और गोलकीपर  श्रीजेश के शानदार प्रदर्शन की मदद से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने आयरलैंड पर 2-0 से जीत हासिल की। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 11वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर पहला और 19वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर दूसरा गोल किया।
विज्ञापन
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवा निशानेबाज मनु भाकर ने एक बार फिर विदेशी धरती पर भारत का नाम रोशन किया। उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ भारत को पेरिस ओलंपिक में दूसरा कांस्य पदक दिलाया। इसी के साथ बाद वह भारत के लिए एक ही ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गईं। वहीं, भारतीय हॉकी टीम ने भी अपना विजयी अभियान जारी रखा और आयरलैंड को 2-0 से हराया। बैडमिंटन में भी भारतीय शटलर सात्विकसाईराज और चिराग की जोड़ी ने दमदार प्रदर्शन किया ग्रुप में शीर्ष पर रही। हालांकि, मुक्केबाजी में निराशा मिली जबकि तीरंदाजी में दिन मिला जुला रहा।
विज्ञापन

मनु भाकर और सरबजोत - फोटो : PTI
मनु और सरबजोत ने जीता पदक
भारतीय जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम वर्ग में कोरिया के ली वोन्हो और ओ ये जिन को 16.10 से हराकर देश को दूसरा पदक दिलाया। इससे पहले मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य जीता था। टोक्यो ओलंपिक में मनु पिस्टल में खराबी आने के कारण फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थी लेकिन यहां दो पदक जीतकर उन्होंने हर जख्म पर मरहम लगा दिया। ब्रिटिश मूल के भारतीय खिलाड़ी नॉर्मन प्रिचार्ड ने 1900 ओलंपिक में 200 मीटर फर्राटा और 200 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीते थे लेकिन वह उपलब्धि आजादी से पहले की थी। मनु अब दो अगस्त को 25 मीटर महिला पिस्टल क्वालिफिकेशन के लिय उतरेंगी और उनके पास तीसरा पदक जीतने का भी मौका है। सरबजोत 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत वर्ग में क्वालिफिकेशन में 577 के स्कोर के साथ नौवें स्थान पर रहे थे और फाइनल में जगह नहीं बना सके थे। मनु और सरबजोत ने क्वालिफिकेशन दौर में 580 स्कोर करके कांस्य पदक के मुकाबले में जगह बनाई थी ।

वहीं भारतीय ट्रैप निशानेबाजी में प्रदर्शन निराशाजनक रहा जिसमें पृथ्वीराज तोंडइमन क्वालिफिकेशन में 21वें स्थान पर रहे जबकि महिला वर्ग में राजेश्वरी कुमारी और श्रेयसी सिंह पहले दिन क्वालिफिकेशन के तीन राउंड के बाद 21वें स्थान पर रहीं जबकि श्रेयसी 22वें स्थान पर रहीं। दोनों बुधवार को क्वालिफिकेशन के दो और राउंड खेलेंगी।

भारतीय हॉकी टीम - फोटो : @TheHockeyIndia
भारतीय हॉकी टीम का विजयी अभियान जारी  
कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल और गोलकीपर  श्रीजेश के शानदार प्रदर्शन की मदद से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने आयरलैंड पर 2-0 से जीत हासिल की। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 11वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर पहला और 19वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर दूसरा गोल किया। पहले मैच में न्यूजीलैंड पर 3.2 से मिली जीत में हरमनप्रीत ने 59वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर विजयी गोल दागा था। वहीं रियो ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना के खिलाफ सोमवार को 59वें मिनट में ही उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर तब्दील करके भारत को हार से बचाते हुए मैच 1.1 से ड्रॉ कराया था। भारत अब दो अगस्त को आस्ट्रेलिया से भिड़ेगा।

चिराग-सात्विक - फोटो : PTI
सात्विक-चिराग की जोड़ी ग्रुप सी में शीर्ष पर रही
एशियाई खेलों की चैंपियन और पदक की दावेदार रंकीरेड्डी और शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने पेरिस ओलंपिक की बैडमिंटन पुरुष युगल स्पर्धा में मुहम्मद रियान अर्दियांतो और फजर अल्फियान की इंडोनेशिया की जोड़ी को सीधे गेम में हराकर ग्रुप सी में शीर्ष स्थान हासिल किया जबकि अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो का महिला युगल में अभियान लगातार तीसरी हार के साथ खत्म हुआ। दुनिया की पांचवें नंबर की सात्विक और चिराग की भारतीय जोड़ी ने अर्दियांतो और अल्फियान की दुनिया की सातवें नंबर की जोड़ी को 40 मिनट में 21-13, 21-13 से हराया। ये दोनों जोड़ियां पहले ही अंतिम आठ में जगह बना चुकीं थी और इस मुकाबले से ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम का फैसला हुआ। भारतीय जोड़ी ने ग्रुप में अपने सभी मैच जीते। अश्विनी और तनीषा की दुनिया की 18वें नंबर की जोड़ी को मापुसा और यू की दुनिया की 26वें नंबर की जोड़ी के खिलाफ 38 मिनट में 15-21, 10-21 से हार झेलनी पड़ी।

तीरंदाज भजन कौर - फोटो : संवाद
भजन कौर अंतिम 16 में, अंकिता भकत बाहर 
भारतीय तीरंदाज भजन कौर ओलंपिक के महिला एकल वर्ग में पोलैंड की वियोलेटा मैसजोर पर 6-0 की शानदार जीत के साथ अंतिम 16 चरण में पहुंचने में सफल रही। भजन ने अंतिम 32 दौर में मैसजोर को हराने के साथ अंकिता भकत की हार का बदला चुकता किया। पोलैंड की इस तीरंदाज ने इससे पहले अंतिम 64 चरण के मैच में अंकिता को 6-4 से हराया था।
भजन ने दिन के अपने शुरुआती मैच में इंडोनेशिया की साइफा नूरफीफा कमाल को 7-3 से शिकस्त देने के बाद वियोलेटा के खिलाफ अपनी लय जारी रखते हुए एकतरफा जीत दर्ज की।

अंतिम पंघाल - फोटो : PTI
अमित पंघाल राउंड 16 में हारे
अनुभवी मुक्केबाज अमित पंघाल 51 किग्रा वर्ग के राउंड 16 में अफ्रीकी खेलों के चैंपियन और तीसरे वरीय जाम्बिया के पैट्रिक चिन्येम्बा से 1-4 से हारकर बाहर गए।

खिलाड़ी बलराज - फोटो : संवाद
बलराज फाइनल में पांचवें स्थान पर
पेरिस ओलंपिक में नौकायन में भारत के एकमात्र प्रतिनिधि बलराज पंवार पुरूषों की एकल स्कल में अपनी हीट रेस में पांचवें स्थान पर रहे और अब 13वें से 24वें स्थान के लिए खेलेंगे। 25 वर्ष के पंवार ने क्वार्टर फाइनल में चौथी हीट में सात मिनट और 5.10 सेकंड का समय निकाला। वह सेमीफाइनल सी.डी में खिसक गए जिसके मायने हैं कि ये खिलाड़ी 13वें से 24वें स्थान के लिये उतरेंगे।
विज्ञापन

धीरज बोम्मादेवरा - फोटो : twitter

धीरज बोम्मादेवरा को मिली हार
पुरुष एकल में भारतीय तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा को अंतिम 32 चरण में कनाडा के एरिक पीटर्स के खिलाफ बेहद करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। धीरज तीसरे सेट के बाद 4-2 की बढ़त को बरकरार नहीं रख सके और स्कोर 5-5 (28-27, 28-29, 29-27, 30-30, 30-29) से बराबरी के बाद शूट ऑफ में उन्हें बेहद मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा। शूटऑफ में दोनों निशानेबाजों ने 10 अंक बटोरे लेकिन केंद्र के करीब होने के कारण पीटर्स ने यादगार जीत दर्ज की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें