फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Paralympics: दर्शकों के बगैर होगा पैरालंपिक खेलों का आयोजन, आयोजकों ने जताई सहमति

Fri, 13 Aug 2021 04:26 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
विज्ञापन
टोक्यो पैरालंपिक - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बढ़ते मामले को देखते हुए टोक्यो पैरालंपिक खेलों का आयोजन दर्शकों के बगैर होगा। इस बात की जानकारी शुक्रवार को स्थानीय मीडिया ने दी। 24 अगस्त से शुरू होने वाले इस इवेंट में दर्शकों की संख्या नाममात्र होगी। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, आयोजकों ने गुरुवार देर रात इस मसले पर अपनी सहमति जताई। इसके मुताबिक, मध्य जापान के शिज़ुओका में पैरालंपिक वेन्यू पर दर्शकों की संख्या 5000 से भी कम होगी। बता दें कि जापान की राजधानी में कोरोना आपातकाल लागू ही है। 

विज्ञापन


टोक्यो पैरालंपिक के लिए 54 सदस्यीय भारतीय टीम रवाना
24 अगस्त से पांच सितंबर तक चलने वाले पैरालंपिक खेलों की नौ स्पर्धाओं में भारत हिस्सा लेगा। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और भारतीय पैरालंपिक समिति ने गुरुवार को आगामी टोक्यो पैरालंपिक खेलों के लिए 54 सदस्यीय भारतीय टीम को औपचारिक विदाई दी। टीम में देवेंद्र झाझरिया (एफ-46 भाला फेंक), मरियप्पन थांगवेलू (टी-63 ऊंची कूद) और विश्व चैम्पियन संदीप चौधरी (एफ-64 भाला फेंक) जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो पदक के दावेदारों में शुमार हैं। बता दें कि देश को इस बार पैरालंपिक खेलों में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें