फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Paralympics: खेल दिवस पर खिले भारतीय चेहरे, एक दिन में भारत को मिले तीन पदक, जानें पदक तालिका में स्थान

Sun, 29 Aug 2021 08:15 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

टोक्यो पैरालंपिक में एक ही दिन में तीन पदक जीतने के बाद भारत पदकतालिका में कितने नंबर पर है।
विज्ञापन
पदक तालिका में भारत कितने नंबर पर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो पैरालंपिक में 29 अगस्त यानी खेल दिवस का दिन भारत के लिए बेहद खास बन गया। भारत की झोली में एक ही दिन में दो सिल्वर सहित तीन पदक आए। भारतीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने देश को पहला पदक दिलाया। उन्होंने महिला एकल क्लास-4 वर्ग के फाइनल में रजत पदक जीता। वहीं, दूसरा मेडल भारत की झोली में निषाद कुमार ने डाला। निषाद ने पुरुषों की ऊंची कूद टी-47 स्पर्धा के फाइनल में सिल्वर मेडल जीता। वहीं, डिस्कस थ्रोअर विनोद कुमार ने पुरुषों की डिस्कस थ्रो एफ-52 स्पर्धा के फाइनल में कांस्य पदक अपने नाम किया। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि पैरालंपिक में भारत पदक तालिका में किस स्थान पर है? 

विज्ञापन


पदक तालिका में कितने नंबर पर भारत
भारत पदक तालिका में 45वें नंबर पर काबिज है। वहीं, पहले नंबर पर 104 पदकों (46 गोल्ड, 29 सिल्वर और 29 ब्रॉन्ज) के साथ चीन है। दूसरे व तीसरे नंबर पर क्रमशः ग्रेट ब्रिटेन (23 गोल्ड, 19 सिल्वर और 18 ब्रॉन्ज, कुल 60 पदक) और अमेरिका (15 गोल्ड, 16 सिल्वर और नौ ब्रॉन्ज, कुल 40 पदक) हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें