फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Paralympics: पहले मैच के दौरान चोटिल हुईं ताइक्वांडो स्टार अरुणा तंवर, रेपचेज मुकाबले से हटीं

Thu, 02 Sep 2021 02:40 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

भारत की ताइक्वांडो स्टार अरुणा तंवर रेपचेज मुकाबले से हट गई हैं। उन्हें पहले मैच के दौरान चोट लग गई थी। जिसके बाद उन्होंने रेपचेज मुकाबले से हटने का फैसला किया। अरुणा सेमीफाइनल में हार गई थीं और उन्हें रेपचेज मुकाबला खेलना था। 
विज्ञापन
टोक्यो पैरालंपिक 2021 अरुणा तंवर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो पैरालंपिक में ताइक्वांडों की स्पर्धा में भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है। स्टार ताइक्वांडो अरुणा तंवर चोटिल हो गई हैं। जिसके बाद उन्होंने रेपचेज मुकाबले में नहीं उतरने का फैसला किया। वह अपने पहले मैच के दौरान चोटिल हुईं। जिसके बाद उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया। उसके बाद उन्होंने रेपचेज मुकाबले से हटने का फैसला किया। 

विज्ञापन


क्वार्टरफाइनल में अरुणा ने सर्बिया को जानकोविच को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन सेमीफाइनल मैच के दौरान वह मैक्सिकों की खिलाड़ी मारिया एस्पिनोजा से हार गईं। एस्पिनोजा ने उन्होंने  84-21 के अंतर से हराया। इसके बाद एस्पिनोजा सेमीफाइनल में पहुंच गईं। लेकिन अरुणा को अपने रेपचेज मुकाबले का इंतजार था। जिस दौरान वह अपना पहला मुकाबला खेल रही थीं उसी समय उनको चोट लग गई। 

अरुणा को पहले मैच के दौरान चोट लग गई थी। जिसके बाद इंटरनेशनल पैरालंपिक कमेटी की मेडिकल टीम ने उनके फ्रैक्चर का स्कैन कराया। चोटिल होने के बावजूद अरुणा को रेपचेज मुकाबला खेलने की उम्मीद थी। इससे पहले यह जानकारी दी जाती कि वह चोटिल हैं। कुल मिलाकर अरुणा ने ताइक्वांडो स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें