केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने टोक्यो पैरालंपिक में पदक विजेताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय क़ानून मंत्री और पूर्व खेल मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद रहे।
टोक्यो में आयोजित पैरालंपिक खेलों का समापन हो चुका है। भारत के लिहाज से इस बार के पैरालंपिक खेल बेहद खास और ऐतिहासिक रहे। भारतीय खिलाड़ियों ने यहां शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड 19 पदक अपने नाम किए। भारत के खाते में पांच स्वर्ण पदक भी मिले। भारतीय पैरा खिलाड़ी यादगार प्रदर्शन कर स्वदेश लौट चुके हैं और अब उनका हर तरफ स्वागत और सम्मान किया जा रहा है।
विज्ञापन
बुधवार को राजधानी दिल्ली में भी खेल मंत्रालय की तरफ से एक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने टोक्यो पैरालंपिक में पदक विजेताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय क़ानून मंत्री और पूर्व खेल मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, 'टोक्यो पैरालंपिक में खिलाड़ियों की सफलता ऐतिहासिक है। हमारे खिलाड़ियों ने बहुत से रिकॉर्ड तोड़े हैं चाहे वो एशियन या विश्व रिकॉर्ड हो, बहुतों ने अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा है। ये दिखाता है कि आपका हौसला और आपकी इच्छाशक्ति मज़बूत थी।
विज्ञापन
वहीं केंद्रीय क़ानून मंत्री और पूर्व खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, 'मैं टोक्यो पैरालंपिक के सभी विजेता का अभिनंदन करता हूं, आपने देश का नाम बहुत ऊंचा किया है और हमें आप पर बहुत गर्व है। हमारे देश के लिए खेलने वाले सभी खिलाड़ी हमारे लिए हीरो हैं।