फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Paralympics: रोमांचक मुकाबले में सोनल पटेल हारीं, चीन की खिलाड़ी ली कियान ने दी मात

Wed, 25 Aug 2021 08:40 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

टोक्यो पैरालंपिक में भारत की पैरा एथलीट सोनल पटेल को पहले ग्रुप मैच में हार का  सामना करना पड़ा है। उन्हें चीन की ली कियान ने 3-2 से हराया। सोनल अब 26 अगस्त को अगला मुकाबला खेलेंगी। 
विज्ञापन
टोक्यो पैरालंपिक - फोटो : twitter@Media_SAI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो पैरालंपिक में भारत की सोनल पटेल को टेबल टेनिस स्पर्धा में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें महिला सिंगल्स क्लास-3 ग्रुप डी के मुकाबले में चीन की खिलाड़ी ली कियान 3-2 से हराया। इस तरह भारत की टोक्यो पैरालंपिक में पहले दिन निराशाजनक शुरुआत हुई। अब सोनल ग्रुप का अगला मुकाबला 26 अगस्त को खेलेंगी। 

विज्ञापन


इस मुकाबले में सोनल ने शानदार शुरुआत की और पहला गेम 11-9 से छह मिनट में जीत लिया। उन्होंने अपने प्रदर्शन से विश्व की चौथी वरीयता प्राप्त और रियो पैरालंपिक में रजत पदक विजेता ली कियान को चौंकाया और एक बार वह जीत के करीब भी आ गईं। लेकिन चीनी खिलाड़ी ने वापसी करते हुए सोनल को 11-9, 3-11, 17-15, 7-11, 4-11 से मात दी। 

तीसरे गेम के दौरान दोनों खिलाड़ियों अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ टेबल टेनिस खेला। सोनल में इस रोमांचक गेम को 17-15 से जीतकर चीनी खिलाड़ी कियान पर 2-1 की बढ़त बना ली। तीसरे में में दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। लेकिन भारतीय खिलाड़ी भारी पड़ी। 

इसके बाद, चीनी टेबल टेनिस खिलाड़ी कियान ने खुद को फिर से एकजुट करते हुए अगले दो गेम 11-7, 11-4 से मैच जीतकर सोनल की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी सोनल अब 26 अगस्त को दक्षिण कोरिया की मि ग्यू ली के खिलाफ खेलेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें