फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक: आईओसी के नियम के बाद दक्षिण कोरिया ने ओलंपिक गांव से हटाए बैनर

Sat, 17 Jul 2021 07:19 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

दक्षिण कोरिया की ओलंपिक समिति ने शनिवार को कहा कि उसने टोक्यो में ओलंपिक खेल गांव में लगे बैनर हटा दिए हैं। इस बैनर में कोरिया और जापान के बीच 16वीं शताब्दी में हुए युद्ध का जिक्र किया गया था।
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक्स - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) द्वारा टोक्यो ओलंपिक में बनाए गए नए नियम के बाद दक्षिण कोरिया ने खेल गांव से एक बैनर को हटा दिया है। दक्षिण कोरिया की ओलंपिक समिति ने शनिवार को कहा कि उसने टोक्यो में ओलंपिक खेल गांव में लगे बैनर हटा दिए हैं। इस बैनर में कोरिया और जापान के बीच 16वीं शताब्दी में हुए युद्ध का जिक्र किया गया था। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने इन बैनर को उकसाने वाला करार दिया था।

विज्ञापन


दक्षिण कोरिया की ओलंपिक समिति ने आईओसी से यह वादा मिलने के बाद बैनर हटाने का फैसला किया कि स्टेडियम और ओलंपिक के अन्य स्थलों पर जापान के ‘उगते सूरज’ के झंडे पर भी प्रतिबंध लगाया जाएगा।

दक्षिण कोरिया के खिलाड़ियों के कमरों की बालकनी में ये बैनर लगे थे जिनका जापान के कुछ लोगों ने विरोध किया था। इन बैनर पर संदेश लिखा था, ‘मेरे पास अब भी पांच करोड़ कोरियाई लोगों का समर्थन है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें