फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: इतिहास रचने उतरेंगी लवलीना और भारतीय महिला हॉकी टीम, ऐसा है 13वें दिन का शेड्यूल 

Wed, 04 Aug 2021 01:07 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम बुधवार को अर्जेंटीना के खिलाफ इतिहास रचने उतरेगी। वहीं, एथलेटिक्स में नीरज चोपड़ा, मुक्केबाजी में लवलीना और कुश्ति में कई स्टार पहलवानों पर देश की निगाहें टिकीं रहेंगी।
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम, लवलीना बोरगोहेन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए 12वां दिन खास नहीं रहा। हॉकी में भारतीय पुरुष टीम को दूसरे सेमीफाइनल में बेल्जियम के हाथों हार का सामना करना पड़ा। वहीं, भारतीय पहलवान सोनम मलिक पदक की रेस से बाहर हो गईं। उधर, भारत के तेजिंदर पाल सिंह तूर पुरुषों की शॉटपुट स्पर्धा के फाइनल में क्वालीफाई करने से चूक गए। अब भारत के लिए 13वां दिन बेहद खास होने वाला है।पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम बुधवार को अर्जेंटीना के खिलाफ इतिहास रचने उतरेगी। वहीं, एथलेटिक्स में नीरज चोपड़ा, मुक्केबाजी में लवलीना और कुश्ति में कई स्टार पहलवानों पर देश की निगाहें टिकीं रहेंगी। ऐसे में आइए जानते हैं 13वें दिन का पूरा कार्यक्रम और शेड्यूल।

विज्ञापन


विज्ञापन

  • एथलेटिक्स
नीरज चोपड़ा, पुरुष भाला फेंक क्वालीफिकेशन ग्रुप ए, सुबह 05:35 बजे
शिवपाल सिंह, पुरुष भाला फेंक क्वालिफिकेशन ग्रुप बी, सुबह 07:05 बजे 
  • मुक्केबाजी 
लवलीना बोरगोहेन बनाम बुसेनाज सुरमेनेली (तुर्की) महिलाओं की 69 किग्रा सेमीफाइनल सुबह 11: 00 बजे 
  • गोल्फ
अदिति अशोक और दीक्षा डागर, महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में पहला दौर, सुबह 04:00 बजे
  • हॉकी
भारत बनाम अर्जेंटीना, महिला टीम सेमीफाइनल, दोपहर 03:30 बजे
  • कुश्ती
-रवि कुमार बनाम ऑस्कर टिगरेरोस उरबानो (कोलंबिया), पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा, सुबह 08:00 बजे
-अंशु मलिक बनाम इरिना कुराचिकिना (बेलारूस), महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा, सुबह 08:00 बजे 
-दीपक पूनिया बनाम एकरेकेम एगियोमोर (नाइजीरिया), पुरुष फ्रीस्टाइल 86 किग्रा, सुबह 08:00 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें