फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: चौथे दिन भारतीय एथलीट्स का निराशाजनक प्रदर्शन, देखें पदक तालिका में भारत का स्थान

Mon, 26 Jul 2021 09:41 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
विज्ञापन
पदक तालिका में भारत कितने नंबर पर - फोटो : social media
विज्ञापन

'खेलों के महाकुंभ' टोक्यो ओलंपिक में भारत की शुरुआत तो अच्छी रही लेकिन आगे जाकर भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन लगातार खराब होता गया। शुरुआत अच्छी इसलिए क्योंकि खेलों के दूसरे दिन ही भारतीय महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने देश को पहला पदक दिलाया। चानू ने 49 किग्रा भारवर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। इसके बाद चौथे दिन के खत्म होने तक कोई भी खिलाड़ी जीत का स्वाद नहीं चख सका है। भारत की झोली में अभी तक सिर्फ एक ही पदक है। ओलंपिक में चौथा दिन भी भारत के लिए निराशाजनक रहा। टेबल टेनिस खिलाड़ी शरथ कमल को छोड़कर कोई भी खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पाया। हालांकि अभी भी कई इवेंट्स ऐसे हैं, जिसमें देश को कई खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद है। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि चार दिन बाद भारत पदक तालिका में किस स्थान पर है? 

विज्ञापन
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक के पदक तालिका में भारत 33वें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, मेजबान जापान आठ स्वर्ण, दो रजत और तीन ब्रॉन्ज के साथ पहले स्थान पर है। जापान के नाम कुछ 13 पदक हो गए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर अमेरिका है, जिसके नाम सात स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक है। तीसरे नंबर पर चीन है, जिसने अभी तक 18 पदक अपने नाम किया है। इन पदकों में छह स्वर्ण, पांच रजत और सात कांस्य शामिल हैं। बता दें कि इस बार के ओलंपिक भारत की तरफ से अब तक का सबसे बड़ा दल पहुंचा है। इसमें कुल 127 खिलाड़ी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। 

पदक तालिका में 33वें स्थान पर भारत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें