फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: मीराबाई की हुई 'चांदी', दूसरे दिन पदक तालिका में भारत 12वें स्थान पर

Sat, 24 Jul 2021 11:21 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

मीराबाई के रजत पदक जीतने के बाद भारत अब पदक तालिका में 12वें स्थान स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
मीराबाई चानू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'खेलों के महाकुंभ' टोक्यो ओलंपिक में भारत की शानदार शुरुआत हुई। दूसरे दिन ही भारत की झोली में पदक आ गया है। शनिवार को वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोल दिया। 205 देशों के बीच भारत ने पदक तालिका में भी अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। 

विज्ञापन


मीराबाई के रजत पदक जीतने के बाद भारत अब पदक तालिका में 12वें स्थान स्थान पर पहुंच गया है। भारत के नाम अब एक रजत हो चुका है। वहीं चीन के तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक हो गए हैं, जिसके साथ वह शीर्ष पर काबिज है। इसके अलावा इटली और जापान एक-एक स्वर्ण और एक-एक रजत के साथ साथ दूसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इस बार के ओलंपिक भारत की तरफ से अब तक का सबसे बड़ा दल पहुंचा है। इसमें कुल 127 खिलाड़ी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। दूसरे दिन हालांकि भारत को अन्य खेलों में निराशा भी हाथ लगी और निशानेबाजी और तीरंदाजी जैसे खेलों का परिणाम अनुकूल नहीं रहा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें