फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: पीएम मोदी ने की गोल्फर अदिति अशोक की तारीफ, बोले- आपके कौशल और संकल्प को सलाम

Sat, 07 Aug 2021 12:31 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोल्फर अदिति अशोक की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि आपने टोक्यो ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन किया। अदिति एक स्थान से पदक जीतने से चूक गईं। 
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter@bjp4india
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय गोल्फर अदिति अशोक की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वह मामूली अंतर से भले ही टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने से चूक गईं हों  लेकिन किसी भी भारतीय से कई ज्यादा आगे निकल गईं। 

विज्ञापन


इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी सराहना करते हुए ट्वीट कर कहा, आपने अच्छा खेला अदिति अशोक, आपने टोक्यो ओलंपिक के दौरान जबरदस्त कौशल और संकल्प दिखाया है। आप बहुत कम अंतर से पदक जीतने से चूक गईं  लेकिन आप किसी भी भारतीय से कहीं आगे निकल गई हैं, आपके भविष्य के प्रयायों के लिए शुभकामनाएं। 


महिलाओं की गोल्फ स्पर्धा में अतिदि का चौथा स्थान रहा। वह एक स्थान से पदक जीतने से चूक गईं। शनिवार को मौसम से प्रभावित फाइनल राउंड में तीन अंडर 68 का कार्ड बनाकर चौथा स्थान हासिल किया। अदिति भले ही पदक से चूक गई हो लेकिन उन्होंने जिस तरह से प्रदर्शन किया उसकी तारीफ हर कोई कर रहा है। 
विज्ञापन

 

यह अदिति के अभियान का दिल दहला देने वाला अंत था। स्मरण रहे जब उन्होंने दिन की शुरुआत की तब वह दूसरे स्थान पर थीं। वह जिस तरह से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही थीं उसे देखकर उनसे पदक की उम्मीद थी। 


महिलाओं की इस गोल्फ स्पर्धा का स्वर्ण पदक नैली कोर्दा ने जीता। जबकि रजत और कांस्य पदक के लिए जापान की मोनी इनामी और न्यूजीलैंड की लेडिया के बीच मुकाबला खेला जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें