फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: भारतीय शूटिंग टीम पहुंची टोक्यो, इन खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद

Sat, 17 Jul 2021 02:09 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

भारतीय शूटिंग टीम ओलंपिक में हिस्सा लेने टोक्यो पहुंच गई है। इस बार ओलंपिक में भा्रतीय निशानेबाजों से देश को पदक की काफी उम्मीद है। भारत के 15 निशानेबाजों ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। 
विज्ञापन
भारतीय शूटिंग टीम - फोटो : twitter@sanjeevrajput1
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवा जोश और अनुभव से लबरेज भारतीय शूटिंग टीम ओलंपिक में भाग लेने टोक्यो पहुंच गई है। शूटिंग में सबसे युवा मनु भाकर और सौरव चौधरी जबकि सबसे अनुभवी संजीव राजपूत 15 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल हैं। भारतीय निशानेबाजों ने बीते दिनों जिस तरह से शूटिंग में प्रदर्शन किया है उसे देखते हुए शूटिंग में पदक जीतने की उम्मीद है। शूटिंग टीम शनिवार सुबह हवाई अड्डे पर उतरी। भारतीय टीम 24 जुलाई को शूटिंग की स्पर्धा में भाग लेगी। 

विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक 2021 के लिए 15 भारतीय शूटरों ने क्वालीफाई किया है। यह किसी एक खेल के लिए क्वालीपाई करने वाला भारत का पहला दल है। दिव्यांश सिंह पंवार, एलावेनिल वलारिवान पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सर्वोच्च रैंक पर हैं जबकि महिला वर्ग में मनु भाकर की सबसे ज्यादा रैंक हैं। इसके अलावा भारत के कई निशानेबाजों ने कोटा के तहत निशानेबाजी की विभिन्न स्पर्धाओं में क्वालीफाई किया है। 

विज्ञापन

ऐसी है भारत की पूरी शूटिंग टीम

1. अंजुल मौदगिल, 10 मीटर महिलाओं की एयर राइफल स्पर्धा

2. अपूर्वी चंदेला, 10 मीटर महिलाओं की एयर राइफल स्पर्धा

3. दिव्यांस सिंह पंवार, 10 मीटर पुरुषों की एयर राइफल स्पर्धा

4. दीपक कुमार, 10 मीटर पुरुषों की एयर राइफल स्पर्धा

5. तेजस्विनी सावंत, 50 मीटर महिलाओं की एयर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा

6. संजीव राजपूत, 50 मीटर पुरुषों की राइफल पुरुष स्पर्धा

7. एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, 50 मीटर पुरुषों की राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा

8. मनु भाकर, 10 मीटर महिलाओं की एयर पिस्टल स्पर्धा

9. यशस्विनी सिंह देसवाल, 10 मीटर महिलाओं की एयर पिस्टल स्पर्धा

10. सौरभ चौधरी, 10 मीटर पुरुषों की एयर पिस्टल स्पर्धा

11. अभिषेक वर्मा, 10 मीटर पुरुषों की एयर स्पर्धा

12. राही सरनोबत, 25 मीटर महिलाओं की पिस्टल स्पर्धा

13. चिंकी यादव, 25 मीटर महिलाओं की पिस्टल स्पर्धा

14. अंगद वीर सिंह बाजवा पुरुषों की स्कीट स्पर्धा

15. मेराज अहमद खान, पुरुषों की स्कीट स्पर्धा


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें